आखिर क्यों भड़क गए अखिलेश, जमकर निकाली भड़ास
योगी सरकार पर अखिलेश यादव जमकर बरसे, बोले लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है।
लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है, उन्होंने कहा कि जिन लोगों को जेल जाना था वो लोग भाजपा में चले गए हैं, ये किस तरह का रामराज्य है। उन्होंने कहा कि हमपर आरोप लगता था कि यूपी में थाने समाजवादी लोग चला रहे हैं, लेकिन अब बताएं कि थाने कौन चला रहा है, प्रदेश में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है, लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है।

लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है
अखिलेश यादव ने यूपी में योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि हमपर आरोप लगता था कि यूपी में थाना समाजवादी लोग चला रहे हैं, पीएम मोदी तक ने यह कहा था, लेकिन अब हम जानना चाहते हैं कि यूपी में थाने कौन चला रहा है। उन्होंने कहा कि पहले सपा की जिला पंचायत डेस्क थी, लेकिन उसे हटाने के लिए जो कर सकते हैं किया सरकार ने, 302 की धारा लगाई, 376 मे फंसा दिया। अखिलेश ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत के सदस्यों को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। अभी भी जिला पंचायत सदस्यों को 376 और तमाम संगीन धाराओ में फंसाया
जा रहा है, पुलिस साथ में काम कर रही है।
जानबूझकर हो रही है लखनऊ मेट्रो में देरी
योगी सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हम डिजिटल इंडिया की बात करते हैं, यूपी में डॉयल 100 की सुविधा शुरू की गई थी, बताइए कि किस अन्य राज्य में इस सुविधा को शुरू किया गया है। लेकिन इस सरकार कने सब बर्बाद करके रख दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग घबराएं हुए हैं और वह इस घबराहत के चलते जनता के बीच नहीं जाना चाहते हैं। इसके साथ ही लखनऊ मेट्रो के बारे में अखिलेश ने कहा कि प्रदेश सरकार जानबूझकर इसमें देरी कर रही है।
इसे भी पढ़ें- 15 अगस्त के जश्न से पहले दिल्ली पुलिस की जीप चोरी, मचा हड़कंप
लालू की रैली में होंगे शामिल
वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने विपक्षी एकता मजबूत करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि वह 27 अगस्त को पटना में होने वाली रैली में शिरकत करने जाएंगे। 27 अगस्त को पटना में लालू प्रसाद यादव ने विशाल रैली का आयोजन किया है जिसमें तमाम विपक्षी दलों के नेताओं को न्योता भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications