संविधान हत्या दिवस को लेकर BJP पर भड़के अखिलेश यादव, 15 दिवस गिनाकर पूछे कौन सी तारीख चुनी जाए?
sanvidhan Hatya Divas: केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हर साल 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' मनाने का ऐलान किया है। इसके लिए सरकार द्वारा बाकायदा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद विपक्ष के नेता भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर हो गए हैं।
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेता इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोल रहे हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संविधान हत्या दिवस मनाए जाने को लेकर एक्स पर संदेश लिखकर अपना विरोध जताया है।

अखिलेश यादव ने एक्स पर मैसेज शेयर करते हुए सवाल किया गया है कि भारतीय जनता पार्टी को बताना चाहिए कि दुनिया में कई कल दिन है कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जिसने देश को झकझोर दिया ऐसे में भारतीय जनता पार्टी किस दिवस को चुनेगी।
अखिलेश यादव ने एक पर शेयर किए गए मैसेज में लिखा है कि "30 जनवरी को 'बापू हत्या दिवस' व 'लोकतंत्र हत्या दिवस' के संयुक्त दिवस के रूप में मनाना चाहिए क्योंकि इसी दिन चंडीगढ़ में भाजपा ने मेयर चुनाव में धांधली की थी।"
इसके आगे उन्होंने 15 दिन भी गिनाए हैं
अखिलेश यादव ने आगे लिखा है कि भाजपा बताए कि:
- मणिपुर में नारी के मान-अपमान हत्या दिवस
- हाथरस की बेटी हत्या दिवस
- लखीमपुर में किसान हत्या दिवस
- कानपुर देहात में माँ-बेटी हत्या दिवस
- तीन काले क़ानूनों से कृषि हत्या दिवस
- पेपर लीक करके हुए परीक्षा प्रणाली हत्या दिवस
- अग्निवीर से हुए सामान्य सैन्य भर्ती हत्या दिवस
- बेरोज़गारी से हुए युवा सपनों के हत्या दिवस
- बढ़ती महंगाई से हुए आम परिवारों के भविष्य के हत्या दिवस
- नोटबंदी व जीएसटी लागू करने से हुए व्यापार हत्या दिवस
- यश भारती जैसे पुरस्कार बंद करने से हुए हुनर-सम्मान हत्या दिवस
- जनसंख्या में आनुपातिक प्रतिनिधित्व न देकर सामाजिक न्याय का हत्या दिवस
- सरकारी नौकरी के अवसर ख़त्म करके आरक्षण के हत्या दिवस
- पुरानी पेंशन के हत्या दिवस
- संदेहास्पद हो गये ईवीएम न हटाकर बैलेट पेपर हत्या दिवस
जैसे भाजपा राज में आए अनेक काले दिनों के लिए कौन सी तिथि चुनी जाए?












Click it and Unblock the Notifications