समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजना वाजपेयी सपा से निष्कासित
समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजना वाजपेयी को समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
लखनऊ। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजना वाजपेयी को समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप थे। यह फैसला समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर लिया गया है।

आदेश के बाद रंजना वाजेपयी को सभी पदों से मुक्त करते हुए पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है। इससे पहले डॉ.रंजना वाजेपयी को योजना आयोग का सलाहकार बनाया गया था और उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया था। रंजना वाजेपयी पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी थीं और उन्हें मुलायम सिंह यादव का करीबी माना जाता है।













Click it and Unblock the Notifications