Aditi Yadav News: यहां से हुई है अखिलेश की बेटी की स्कूली पढ़ाई? जानिए कितनी चुकानी पड़ती है फीस?
Aditi Yadav News: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद से प्रमुख राजनीतिक दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में जुट गए हैं। सूबे के पूर्व सीएम व समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सबसे पहले 9 सीटों में से 7 पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इस बीच, सियासी गलियारों में अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव सुर्खियों में छाई हुई हैं।
अटकलें यह भी हैं कि अदिति की राजनीतिक कार्यक्रमों में उपस्थिति के पीछे भविष्य में राजनीति में कदम जमाना है। इन अटकलों को हवा तब मिली, जब 16 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह में अदिति यादव अपने पिता अखिलेश यादव के साथ नजर आईं। साथ ही, उनकी लंदन की यूनिवर्सिटी से पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन की पढ़ाई का खुलासा हुआ। आइए जानते हैं कहां हुई है अखिलेश की बेटी की स्कूली पढ़ाई? जानिए कितनी चुकानी पड़ती है फीस?

ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज से स्कूली शिक्षा
अदिति यादव की स्कूली शिक्षा लखनऊ के प्रतिष्ठित ला मार्टिनियर गर्ल्स इंटर कॉलेज से हुई है। उन्होंने 2020 में 12वीं की परीक्षा में शानदार 98% अंक हासिल किए थे, जो उनके शिक्षा के प्रति समर्पण को दिखाता है। वर्तमान में, अदिति यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) से पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन की पढ़ाई कर रही हैं। यह दिखाता है कि अदिति ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजनीति और वैश्विक मुद्दों को समझने के लिए अपनी शिक्षा का मार्ग चुना है।
प्रियंका चोपड़ा ने भी की है स्कूली पढ़ाई
दिलचस्प बात यह है कि मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी लखनऊ के इसी स्कूल की छात्रा रही हैं। उनके पिता सेना में डॉक्टर थे और उनकी पोस्टिंग के दौरान प्रियंका ने कई अलग-अलग शहरों में शिक्षा पाई, जिनमें ला मार्टिनियर भी शामिल था।
कितनी है ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज की फीस?

फ्रांसीसी सैनिक की विरासत से बना ला मार्टिनियर कॉलेज
ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज लखनऊ का एक प्रसिद्ध स्कूल है, जिसकी स्थापना एक फ्रांसीसी सैनिक क्लाउड मार्टिन द्वारा की गई थी। क्लाउड मार्टिन की जिंदगी बेहद रोमांचक थी। उन्होंने अपनी विरासत की संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा लखनऊ, कोलकाता और फ्रांस में स्कूलों की स्थापना के लिए छोड़ दिया। आज, इस स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं शिक्षा के उच्चतम स्तर को प्राप्त करती हैं।
बॉलीवुड भी कॉलेज का कायल
आपको बता दें कि ला-मार्टीनियर की खूबसूरत इमारतें किसी का भी दिल छू सकती है। यही कारण है कि बॉलीवुड भी इसका कायल है। इस कॉलेज के कैंपस में शतरंज के खिलाड़ी, गदर एक प्रेम कथा, अनवर, ऑलवेज कभी-कभी समेत कई फिल्मों की शूटिंग हुई है।












Click it and Unblock the Notifications