गाय को चारा मिलने लगा इससे अच्छा क्या होगा- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस में दिए कई सवालों के जवाब, बोले पीएम ने बिना मुद्दे के मुद्दे बनाए।
लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सातवें चरण के मतदान से पहले प्रेस कांफ्रेंस करके पत्रकारों के तमाम सवालों के जवाब दिए, अखिलेश यादव ने कहा कि वाराणसी में हमने जो रोड शो किया उसे जनसमर्थन मिला और इसी की वजह से भाजपा को दो रोड शो करने पड़े। उन्होंने अपनी प्रेस कांफ्रेंस भाजपा पर लगातार हमला बोला और पार्टी पर गलत मुद्दों को लोगों के सामने लाने का आरोप लगाया।

अखिलेश की प्रेस कांफ्रेंस के मुख्य अंश
- भाजपा ने बिना वजह कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाया
- हमने जमीन पर काम किया है और मैंने उसे लोगों के बीच रखा है।
- पीएम के क्योटो वायदे का क्या हुआ, कब वाराणसी बनेगा क्योटो
- अगर पीएम वाराणसी को क्योटो बनाएंगे तो प्रदेश सरकार उनकी मदद करेगी
- गाय को चारा मिलने लगे इससे अच्छा क्यो हो सकता है, हमने भी गाय पाली हैं, गायों को हमेशा चारा मिलता है।
- आखिरी चरण में सपा सबसे अधिक सीटें जीतेगी
- पीएम तीन साल का हिसाब दें और हम पांच साल का हिसाब देंगे।
- आने वाले समय में एक भी महिला नहीं बचेगी जिसे हम पेंशन ना दें।
- बुआ के पास सीधे कोई नहीं जाता है, उनके पास लोग रेंगते हुए जाते हैं।
- 11 तारीख से पहले बुआ आएं हमारे साथ चाय पीएं
- बुआ हमारे साथ बैठकर हमारे काम का हिसाब लें
- सुरक्षा के चलते एक जिम्मेदारी अधिकारी ने मंदिर की बिजली बंद की थी लेकिन पीएम ने उसे मुद्दा बना दिया।
- मंदिर में बिजली थी, दिया जलाना था और पूजा होनी थी, किसी ने गलती से दूसरा स्विच दबा दिया था












Click it and Unblock the Notifications