Ramji Lal Suman: करणी सेना को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, CM पर लगाए गंभीर आरोप

Ramji Lal Suman News: लखनऊ में सोमवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सांसद रामजी लाल सुमन को करणी सेना द्वारा लगातार धमकियां मिल रही हैं और अगर उनके साथ कुछ भी अनहोनी होती है तो इसके लिए खुद मुख्यमंत्री जिम्मेदार होंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार करणी सेना जैसे संगठनों को खुला संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अघोषित रूप से एक समानांतर 'प्रेशर ग्रुप' तैयार किया गया है, जो आम जनता को डराने, धमकाने और अपमानित करने का काम कर रहा है।

akhilesh-targets-cm-on-karni-sena-ramji-lal-suman

अखिलेश ने कहा कि इस तरह की हरकतें लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। सरकार विपक्ष की आवाज़ को दबाने के लिए असंवैधानिक तरीकों का सहारा ले रही है।

बसपा के दो बड़े नेताओं ने थामा सपा का दामन

अखिलेश यादव की मौजूदगी में बसपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ पूर्व कोऑर्डिनेटर सलाउद्दीन ने भी पार्टी जॉइन की। यह कदम सपा के मिशन 2027 की दिशा में अहम माना जा रहा है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए सपा सभी सामाजिक वर्गों को साथ लेकर चल रही है। आने वाले समय में और भी कई बड़े नाम पार्टी से जुड़ सकते हैं।

पूरा यूपी गोरखपुर के हवाले

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि पूरा प्रदेश अब सिर्फ गोरखपुर के इर्द-गिर्द घूम रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम के गोरखपुर से लौटते ही वहां अपराध की घटनाएं बढ़ जाती हैं। यूपी के दूसरे जिलों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है।

अखिलेश ने कहा कि यह सरकार केवल एक इलाके को प्राथमिकता दे रही है, जिससे प्रदेश का संतुलन बिगड़ रहा है। हर क्षेत्र को बराबरी से विकास का हक मिलना चाहिए।

मुद्रा योजना को बताया 'झूठ योजना'

केंद्र सरकार की बहुप्रचारित मुद्रा योजना पर भी अखिलेश ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार दावा कर रही है कि 33 लाख करोड़ का लोन बांटा गया है, लेकिन देश में बेरोजगारी अब भी चरम पर है। अगर 52 करोड़ लोगों को लोन मिला होता, तो बेरोजगारी नाम की चीज ही नहीं होती।

उन्होंने पूछा कि क्या इन आंकड़ों की कोई स्वतंत्र जांच हुई है? या सिर्फ कागजों पर योजनाओं को सफल दिखाया जा रहा है?

अखिलेश ने मुख्यमंत्री से सीधा सवाल पूछा कि 'जीरो पॉवर्टी' का असली मतलब क्या है? उन्होंने कहा कि जब 15 करोड़ लोग आज भी सरकारी राशन पर निर्भर हैं, तो उनकी आय क्या दर्शाई जाती है? क्या यही है विकास?

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब वे एक बार मंदिर गए थे तो पूरा मंदिर धुलवाया गया था। अब अगर बीजेपी 80-20 की राजनीति कर रही है, तो यह लड़ाई 90-10 की होगी।

विकास के नाम पर फव्वारे

अखिलेश ने एक और बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि लखनऊ रिवर फ्रंट के खूबसूरत फव्वारे चुपचाप गोरखपुर भेज दिए गए और वहां लगाए गए। यहां तक कि वाटर बस को भी प्रयागराज पहुंचा दिया गया। यह साबित करता है कि यूपी में विकास नहीं, सत्ता पक्ष का पक्षपात हो रहा है।

उन्होंने कहा कि सपा 2027 के चुनावों की रणनीति पर काम शुरू कर चुकी है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना ही समाजवाद की असली पहचान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+