राजा भैया का कमबैक, यूपी मंत्रिमंडल में दुबारा होंगे शामिल

माना ये भी जा रहा है कि दंगों के बाद राजनीतिक संतुलन साधने के लिए सपा सरकार निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को मंत्रिमंडल में वापस लेने जा रही है। आज राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें दुबारा से कैबिनेट में शामिल कर मंत्री बनाया जाएगा। इस मंत्रिमंडल विस्तार में एक राज्यमंत्री का ओहदा बढ़ेगा जबकि और एक नया चेहरा भी शामिल हो सकता है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदली राजनीतिक स्थिति को साधने के लिए मंत्रिमंडल के इस विस्तार को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दंगों के बाद सपा सरकार की बिगड़ी छवि को लेकर मुलायम सिंह चितिंत है। ऐसे में हर एक पैतरा चलाया जा रहा है जिससे की वो बिगड़े समीकरण को सुधार सके।












Click it and Unblock the Notifications