Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कूड़ा उठाने वाली गाड़ी से अयोध्या में बांटे गए राष्ट्रध्वज, अखिलेश ने Video ट्वीट कर कसा तंज

कूड़ा उठाने वाली गाड़ी से अयोध्या में बांटे गए राष्ट्रध्वज, अखिलेश ने Video ट्वीट कर कसा तंज

लखनऊ, 14 अगस्त: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत 13 अगस्त से हो गई है, जो 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। हर कोई इस अभियान का हिस्सा बनते हुए अपने-अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहरा रहा है। तो वहीं, इस बीच रामनगरी अयोध्या जिले से तिरंगे के अपमान का एक मामला भी सामने आया है। जिसका वीडियो समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है।

Akhilesh criticized distribute of national flag in Ayodhya by municipal corporation garbage vehicle

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तिरंगे के अपमान वाला वीडियो शनिवार 13 अगस्त को शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए अखिलेश ने लिखा,

महापौर की उपस्थिति में अयोध्या नगर निगम द्वारा कूड़ा उठाने वाली गाड़ी से राष्ट्रध्वज पहुंचाने से राष्ट्रध्वज का जो तिरस्कार हुआ है, वो अक्षम्य है। महोत्सव के नाम पर राष्ट्रध्वज का ऐसा अपमान निंदनीय है।

इससे पहले अखिलेश यादव ने बुलंदशहर जिले का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि, 'किसी के लिए देश का झंडा मान है और किसी के लिए बेचने का सामान है। भाजपाई हर बात पर दुकान लगाना बंद करें।' 20-20 रुपए में तिरंगे को बेचने जाने का हापुड़ जिले का एक और वीडियो अखिलेश यादव ने शेयर किया था। वीडियो शेयर करते हुए भाजपा से पूछा था कि, 'भाजपा के कार्यालय तिरंगो की दुकान बन गये हैं... भाजपा बताए झंडों पर कितना जीएसटी देना पड़ेगा?'

इतना ही नहीं, अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के एक ट्वीट को री-ट्वीट किया है, जिसमें बीजेपी नेता ने तिरंगा झंडा उल्टा पकड़ा हुआ है। समाजवादी पार्टी ने इस फोटो को ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'भाजपा नेताओं द्वारा लगातार तिरंगे का अपमान किया जा रहा है, उसी क्रम में भाजपा के पूर्व सांसद ने भी उल्टा तिरंगा पकड़ कर अपनी नकली राष्ट्रभक्ति का प्रदर्शन किया। फोटो से देखा जा सकता है कि इन्हें तिरंगे से प्यार नहीं बल्कि अपने शीर्ष नेताओं की भांति सिर्फ फोटोबाजी का शौक है!'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+