Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Akanksha Dubey Case: भोजपुरी सिंगर समर सिंह की जमानत अर्जी मंजूर, रिहा करने का आदेश, ये है पूरा मामला

Akanksha Dubey Case: भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत मामले में जेल में बंद आरोपी भोजपुरी सिंगर समर सिंह की जमानत अर्जी हाईकोर्ट द्वारा मंजूर कर ली गई है। अदालत द्वारा समर सिंह को रिहा करने का आदेश दिया गया है।

दरअसल, मूल रूप से भदोही जनपद की रहने वाली भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की लाश 26 मार्च 2023 को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल में मिली थी। अभिनेत्री की लाश मिलने के बाद आकांक्षा दुबे के परिवार वालों ने समर सिंह और संजय सिंह के ऊपर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।

akanksha-dubey-incident-singer-samar-singhs-bail-application-approved-varanasi-up

घटना के बाद आकांक्षा दुबे का एक रोता हुआ वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और एक के बाद एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे। अभिनेत्री की मौत के बाद यह मामला काफी दिनों तक सुर्खियों में रहा।

इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपी समर सिंह को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जहां से समर को जेल भेजा गया था। उसके बाद वाराणसी रिंग रोड फेज एक से पुलिस ने संजय सिंह को भी गिरफ्तार किया था।

आकांक्षा दुबे की मौत के बाद न्याय के लिए आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे द्वारा कई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए न्याय की मांग की गई थी। पुलिस पर भी आकांक्षा दुबे के परिजनों द्वारा आरोप लगाए गए थे।

फिलहाल वाराणसी न्यायालय में सुनवाई के बाद आरोपी पक्ष द्वारा जमानत के हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की गई। इस मामले में पुलिस द्वारा जांच पड़ताल के बाद समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए चार्जशीट दाखिल की गई। मामाले की सुनवाई करते हुए जस्टिस समीर जैन की सिंगल बेंच द्वारा गायक समर सिंह की जमानत को मंजूर कर लिया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+