Ajay Kumar Congress की टिकट पर ठोकेंगे ताल, UP विधानसभा में कांग्रेस को तीसरी सीट की तलाश!
403 विधायकों की क्षमता वाली यूपी विधानसभा में तीसरा विधायक पहुंचे। कांग्रेस इसी प्लान के साथ छनबे विधानसभा उपचुनाव में ताल ठोक रही है। अजय कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। जानिए इस सीट के समीकरण

Ajay Kumar Congress candidate के तौर पर Chhanbey Assembly सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव में किस्मत आजमाएंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा की खाली सीट पर उपचुनाव कराने की घोषणा कुछ दिनों पहले की गई थी।
कांग्रेस को तीसरे विधायक की तलाश
कांग्रेस 403 सदस्यों वाली विधानसभा में केवल दो विधायक के साथ अब तक के सबसे बुरे दौर में है। ऐसे में छनबे निर्वाचन क्षेत्र पर पार्टी पूरी ताकत झोंकना चाहती है। बता दें कि यूपी असेंबली में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है, सपा 109 सीटों के साथ प्रमुख विपक्षी पार्टी है।
The Congress President, Shri Mallikarjun Kharge, has approved the candidature of Shri Ajay Kumar as Congress candidate for the ensuing bye-election to the Legislative Assembly of Uttar Pradesh from 395 - Chhanbey SC Constituency. pic.twitter.com/IIqX297nhd
— INC Sandesh (@INCSandesh) April 19, 2023
अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है सीट
बुधवार को कांग्रेस इलेक्शन कमेटी (CEC) प्रभारी मुकुल वासनिक ने लेटर जारी कर अजय कुमार को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि छनबे विधानसभा सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है।
खड़गे ने भी अजय कुमार के नाम पर मुहर लगाई
कांग्रेस संदेश (@INCsandesh) ट्विटर हैंडल पर जारी कांग्रेस के लेटर में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश की छनबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अजय कुमार के नाम पर खड़गे ने भी मुहर लगा दी है।
मुकल वासनिक ने दी फैसले की जानकारी
पार्टी के फैसले की जानकारी देते हुए पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक ने बताया कि मई, 2023 में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में एससी जाति के उम्मीदवार के लिए रिजर्व- छनबे विधानसभा सीट पर अजय कुमार ताल ठोकेंगे।
10 मई को वोटिंग, 13 को रिजल्ट की घोषणा
बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के साथ ही यूपी में रामपुर स्वार और छनबे विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। 10 मई को वोटिंग के बाद 13 मई को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। नामांकन 20 अप्रैल से शुरू होगा।
उपचुनाव की नौबत कैसे आई
छनबे सीट पर उपचुनाव अपना दल MLA राहुल कोल के निधन के कारण हो रहा है। स्वार सीट पर सपा नेता अब्दुल्ला आजम विधायक बने थे, लेकिन कोर्ट से सजा के बाद सीट गंवानी पड़ी। उन्हें 59 फीसद से अधिक 1.26 लाख से अधिक वोट मिले थे।
403 विधायकों की सबसे बड़ी विधानसभा!
गौरतलब है कि 403 सीटों वाली यूपी विधानसभा में सपा के दो विधायक अयोग्य करार दिए गए हैं। रामपुर सीट से दिग्गज नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को आपराधिक मामले में दोषी पाए जाने के बाद MLA की सीट गंवानी पड़ी।
यूपी में किसके पास कितनी सीटें
इसके बाद प्रदेश विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के पास 255 MLA, जबकि प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के 109 विधायक हैं। अन्य दलों में पूर्व CM मायावती की पार्टी- बसपा के पास केवल एक सीट है।
Recommended Video
क्षेत्रीय दलों के पास भी हैं सीटें
इसके अलावा यूपी विधानसभा में अपना दल (सोने लाल) के 11, जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के 9, निर्बल इंजियन शोषित हमारा अपना दल के 6, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के 6 जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के दो विधायक हैं।












Click it and Unblock the Notifications