Kamlesh Rai कौन है, जिनकी गन से Varanasi Airport में चली गोली ने 2 को किया घायल? Eknath Shinde से गहरा कनेक्शन
Air India Express Gunshot Accused: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार (16 अगस्त 2026) सुबह 9:30 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई जाने वाली फ्लाइट (IX-1810) के एक यात्री की लाइसेंसी पिस्तौल से अचानक गोली चल गई। इस घटना में एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच का काम कर रहे दो कर्मचारी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यात्री अपनी पत्नी के साथ मुंबई के लिए निकला था।
खास बात यह है कि यात्री ने खुद अधिकारियों को बताया कि उसके पास पिस्तौल है। यह सुनते ही लोग घबरा गए। AAI-CIASL के दो सिक्योरिटी स्क्रीनिंग कर्मचारियों ने पिस्तौल की जांच शुरू की। तभी अचानक पिस्तौल से गोली चल गई।

बताया गया कि गोली पहले जमीन पर लगी और इसके बाद उसके छर्रे दो कर्मचारियों को जा लगे। घटना में दोनों कर्मचारी घायल हो गए। मामले में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने यात्री को हिरासत में लिया। अब सवाल उठता है कि कौन है ये यात्री? और इसका एकनाथ शिंदे के साथ तस्वीरें क्यों सोशल मीडिया पर वायरल? आइए जानते हैं...
Who Is Kamlesh Rai: कमलेश राय कौन हैं? एकनाथ शिंदे से क्या कनेक्शन?

कमलेश राय मुंबई के पूर्व नगर पार्षद (कॉर्पोरेटर) हैं। वे शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट से जुड़े रहे हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के रहने वाले हैं और लंबे समय से मुंबई के अंधेरी ईस्ट-मरोल इलाके की स्थानीय राजनीति में सक्रिय रहे हैं। उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे के बेहद करीबी माने गए। 2022 में शिवसेना के दो फाड़ हुए। पार्टी में विभाजन के बाद, मार्च 2023 में एकनाथ शिंदे गुट के साथ कमलेश राय चले गए। बताया जा रहा है कि कमलेश राय, करीब 4 बार के नगर पार्षद रह चुके हैं।

Kamlesh Rai Wife-Family: कमलेश राय के परिवार में कौन-कौन?
कमलेश राय के परिवार में पिता केदारनाथ राय और माता उषा राय गांव में रहते हैं। उषा राय गांव की प्रधान भी हैं। कमल राय की पत्नी सुषमा (Sushma Rai) भी दो बार नगर पार्षद रह चुकी हैं। कमलेश राय के दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम रितेश राय है, जो 2026 के बीएमसी चुनाव में वार्ड 86 से शिवसेना के टिकट पर निर्वाचित होकर नगर पार्षद बने। छोटा बेटा यत्नेश कमलेश राय (Yatnesh Rai) है, जिसने 2020 में MBBS की परीक्षा पास की और डॉक्टर की उपाधि हासिल की।

Kamlesh Rai Networth: कमलेश राय संपत्ति?
आपको बता दें कि, कमलेश राय, आजमगढ़ स्थित बाबू शिव पत्थर राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रबंधक भी हैं। मुंबई में होटल व्यवसाय के मालिक भी हैं। कमलेश राय और उनकी पत्नी सुषमा नगर पार्षद रह चुके हैं।

वर्तमान में बेटा नगर पार्षद है। ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि कमलेश राय की संपत्ति करोड़ों में हो सकती है। हालांकि, अभी तक कोई दस्तावेज सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications
