सर काटने की धमकी पर राम मंदिर का विरोध करनेवाले नेता ये बोले
एआईएमआईएम के नेता शादाब चौहान का वीडियो वायरल हुआ था जिस पर भाजपा विधायक ने सर कलम करने की धमकी दे डाली। शादाब चौहान ने इस पर क्या कहा?
मेरठ। राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के सुझाव आने के बाद से तमाम राजनीतिक दलों में सियासत तेज हो गई है। लगातार बयानबाजी के दौर जारी है। इसी क्रम एआईएमआईएम के प्रवक्ता शादाब चौहान के राम मंदिर को लेकर दिए गए बयान पर तेलंगाना के बीजेपी विधायक का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस वीडियो में तेलंगाना के बीजेपी विधायक राजा सिंह सार्वजनिक रूप से शादाब चौहान का सिर कलम करवा देने की धमकी देते दिख रहे हैं। वहीं रविवार को शादाब चौहान ने इस वीडियो के जवाब में विधायक को देख लेने की बात कह डाली।
शादाब ने कहा कि जिस तरह से सोशल मीडिया पर चल रहे इस वीडियो में राजा सिंह ने नियम कानून को ताक पर रखकर खुलेआम धमकी दी है। इसकी वह निंदा करते हैं। वह आज भी अपने बयान पर कायम हैं कि अगर गैरकानूनी ढंग से राम मंदिर बनाया गया तो वह उसका खुले तौर पर विरोध करेंगे।

भाजपा के ऐसे बयानबाजी करने वाले विधायकों से उन्हें डर नहीं लगता। अगर हिम्मत है तो अकेला मुकाबला करें। दरअसल पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट का सुझाव आने के बाद राम मंदिर को लेकर चल रही सियासत पर पहले एमआईएम प्रवक्ता ने बयान दिया था कि अगर गैर कानूनी ढंग से राम मंदिर बनाया गया तो वह पूरे देश में इसका विरोध करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications