उत्तर प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

आगरा विवि के कुलपति बोले, जोधा की शादी अकबर से करा देने वाली राजपूत जाति कैसे हो सकती है रोल मॉडल?

Google Oneindia News

आगरा। भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती के कार्यक्रम में कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित ने क्षत्रिय समाज को लेकर विवादित बयान दिया है। जिसके बाद कुलपति के खिलाफ लोगों में काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि जोधा की शादी अकबर से कराने वाला समाज कभी रोल मॉडल नहीं हो सकता।

agra university vc Dr. Arvind Dixit controversial statement on Jodha

बुधवार को आगरा में भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में पालीवाल परिसर में महर्षि वाल्मीकि जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्याल के कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित ने लोगों को संबोधित करते हुए मंच से विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि जोधा की शादी अकबर से कराने वाला समाज कभी रोल मॉडल नहीं बन सकता है। रोल मॉडल तो वाल्मीकि समाज है, जिसने समाज की गंदगी को साफ किया है।

बता दें कि कुलपति द्वारा दिए गया बयान का वीडिय सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षत्रिय समाज के लोगों में काफी आक्रोश है। क्षत्रिय समाज के लोगों का कहना है कि विश्वविद्यालय के कुलपति को ऐसी बात नहीं कहने चाहिए थी। उन्होंने कहा कि कुलपति का घेराव कर इस का विरोध किया जायेगा।

Comments
English summary
agra university vc Dr. Arvind Dixit controversial statement on Jodha
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X