आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टकराई 12 से ज्यादा गाड़ियां, कई घायल

उन्नाव। यूपी में आगरा एक्सप्रेस वे दुर्घटनाओं की सड़क बनती जा रही है। एक के बाद एक हो रहे हादसे के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी सबक नहीं ले रहे हैं। जगह-जगह पर अवैध कट आवागमन को बाधित ही नहीं कर रहे हैं बल्कि मौत भी परोस रहे हैं।

Agra Lucknow Express Way accident in Unnao

गुरुवार को कोहरे के कहर में हाई स्पीड गाड़ियां लड़ी और साले-बहनोई सहित तीन की मौत की खबर अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि शुक्रवार की सुबह एक बार फिर कोहरे का कहर के कारण आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं जिसमें 7 लोगों के घायल होने की खबर है।

Agra Lucknow Express Way accident in Unnao

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के कारण एक बार फिर उन्नाव चर्चा में आ गया। बांगरमऊ कोतवाली अंतर्गत हैबतपुर के पास आगरा एक्सप्रेस-वे पर गलत दिशा से आ रही पिकअप डाला से सामने से आ रही कार टकरा गई। इसके पहले कि वाहन चालक समझ पाते, एक के बाद एक लगभग दर्जन से ज्यादा गाड़ियां टकरा गईं।

Agra Lucknow Express Way accident in Unnao

इस टक्कर को रोकने के लिए तत्काल मौके पर खड़े लोगों ने प्रयास किया तब कहीं जाकर गाड़ियों को रोका जा सका। तब तक एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकरा चुकी थी। गलत दिशा से आ रही पिकअप से टकराने के बाद सात लोगों को चोटें आई हैं जिन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से चार की गंभीर हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+