आगरा में पटरी से उतरा आगरा-ग्वालियर पैसेंजर ट्रेन का डिब्बा

आगरा में एक और रेल हादसा, आगरा ग्वालियर पैसेंजर का डिब्बा पटरी से उतरा, किसी के घायल होने की खबर नहीं

आगरा। लगातार एक के बाद एक रेल हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर से यूपी के आगरा में पैसेंजर ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतर गया है। यह हादसा आगरा ग्वालियर पैसेंजर ट्रेन के साथ हुआ है। हालांकि घटना में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन जिस तरह से हर रोज रेल हादसे हो रहे हैं, उसने भारतीय रेल की सुरक्षित सवारी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इससे पहले भी यूपी में कई जगह ट्रेनों के पटरी से उतरने और हादसे की खबरें आ चुकी हैं। बीते 19 सितंबर को ही सीतापुर के कचहरी हॉल्ट के पास पैसेंजर ट्रेन के इंजन के पहिये पटरी से उतर गए थे। उसी दिन ट्रैक परीक्षण के दौरान सीतापुर में मालगाड़ी के भी 2 डिब्बे पटरी से उतर गए थे।

इसे भी पढ़ें- नहीं रुक रहे रेल हादसे, पीयूष गोयल ने अधिकारियों को दिए निर्देश

इससे पहले अगस्त महीने में मुजफ्फरनगर के पास उत्कल एक्सप्रेस के कई डिब्बों के पटरी से उतरने से करीब 23 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं मई महीने में उन्नाव रेलवे स्टेशन पर लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन डीरेल हो गई थी। ट्रेन के आठ डिब्बे पटरी से उतरे थे। लगातार हो रहे हादसों के चलते रेलवे मंत्रालय में भी बदलाव किए गए और सुरेश प्रभु की जगह पीयूष गोयल को रेलमंत्री नियुक्त किया गया लेकिन फिलहाल हादसों में कोई रोक नहीं लग रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+