Dulhan Kalpana ने सुहागरात से पहले की ऐसी डिमांड, सन्न रह गया दूल्हा, इनकार पर जिंदा जलाने की कोशिश

Uttar Pradesh Agra News, Dulhan Kalpana Shocking Demands : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक नई-नवेली दुल्हन की मांग ने पूरे परिवार को स्तब्ध कर दिया। शादी की पहली रात सुहागरात से पहले दुल्हन कल्पना ने पति से 90 लाख रुपये की डिमांड कर दी। कहा कि पैसे मिल जाएंगे तो ही घूंघट उठाऊंगी। जब पति और परिवार ने मना कर दिया, तो कल्पना ने न सिर्फ ससुराल छोड़ दिया, बल्कि शादी के गहने और सास की ज्वेलरी भी साथ ले गई। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई।

दो महीने बाद कल्पना और उसके भाई-भतीजे 25 मार्च 2026 को ससुराल पहुंचे। मुख्य गेट पर ताला लगा दिया, परिवार को गालियां दीं और फिर PNG गैस की पाइपलाइन में छेड़छाड़ कर जिंदा जलाने की कोशिश की। दूल्हे परिवार ने किसी तरह 112 डायल कर अपनी जान बचाई। आरोपी मौके से भाग निकले।

agra-bride-dulhan-kalpana-shocking-demands

Dulhan Kalpana Marriage: शादी कब और कैसे हुई?

29 अप्रैल 2025 को आगरा के सिकंदरा स्थित आवास विकास कॉलोनी (एचआईजी) में रहने वाले गौरव की शादी सादाबाद की कल्पना से हुई थी। बिचौलिए के माध्यम से तय हुई शादी। गौरव की बहन मुस्कान सिंह के अनुसार, शादी एक साजिश के तौर पर कराई गई।

Suhagrat वाली रात का हादसा

शादी की पहली रात कल्पना ने पति गौरव से साफ कहा कि 90 लाख दो, तभी शारीरिक संबंध बनाएंगे। जब गौरव ने पैसे देने से इनकार किया तो कल्पना ने अपने भाइयों को बुला लिया। उन्होंने गौरव को अपमानित किया। इसके बाद कल्पना ने ससुराल में दो महीने तक पति के साथ कोई शारीरिक संबंध नहीं बनाए। दो महीने बाद कल्पना मायके चली गई। जाते वक्त उसने शादी में मिले सारे गहने और सास की ज्वेलरी भी साथ ले ली।

लगातार धमकियां और वसूली

दूल्हे गौरव मुस्कान सिंह ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही कल्पना का परिवार व्हाट्सएप कॉल और मैसेज से धमकियां दे रहा था। 25 मार्च 2026 को कल्पना और उसके भाई घर पहुंचे। गेट पर ताला लगाया, गालियां दीं और गैस पाइपलाइन के साथ छेड़छानी की। मुस्कान ने कहा, 'वे हमें जिंदा जलाने वाले थे।'

90 लाख की डिमांड का सबूत

कल्पना के भाई ने मुस्कान सिंह के मोबाइल पर मैसेज भेजकर 90 लाख रुपये मांगे। साथ में अपना बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड भी भेज दिया। मुस्कान सिंह ने थाना जगदीशपुरा में कल्पना समेत 5 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इनमें कल्पना, उसके दो भाई और शादी कराने वाला बिचौलिया शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाने की उम्मीद है। पुलिस जांच जारी है। पूरा मामला अब कोर्ट में जाएगा।

Hamirpur में सुहागरात पर क्यों मचा बवाल? दुल्हन ने किया ऐसा 'कांड', सास को देनी पड़ी 'थर्ड डिग्री'-VIDEO
Hamirpur में सुहागरात पर क्यों मचा बवाल? दुल्हन ने किया ऐसा 'कांड', सास को देनी पड़ी 'थर्ड डिग्री'-VIDEO
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+