कांग्रेस की हार के बाद SP प्रवक्ता ने दिया बयान, कहा-कमलनाथ के अहंकार के कारण हुई हार, बताई ये वजह
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव मतगणना में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलते दिखाई दे रहा है। मतगणना से पहले भारी मतों से जीत का दावा करने वाली कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी से काफी पीछे चल रही है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया जा रहा है।
मध्य प्रदेश चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता कमलनाथ पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर अमर्यादित बयान बाजी किए जाने का आरोप लगा था। इसी बात को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता द्वारा हर का ठीकादा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ऊपर तोड़ा गया।

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज सिंह काका द्वारा वीडियो जारी करते हुए कहा गया कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ के अहंकार के चलते कांग्रेस पार्टी की हार हुई है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति जो अपमानजनक शब्द बोला था, उनका अहंकार उनके सर पर चढ़कर बोल रहा था।
सपा प्रवक्ता ने इस दौरान रामधारी सिंह दिनकर की कविता 'जब नाश मनुष्य पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है', का भी जिक्र करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश ही नहीं अन्य राज्यों में भी इसी कारण से कांग्रेस की हार हुई है। साथ ही उन्होंने यह यह भी कहा कि चुनाव से ठीक पहले दलित का अपमान करते हुए दूसरे व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया।
मनोज सिंह काका ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के बारे में बोलते हुए कहा कि मंडल कमीशन और जाति का जनगणना के साथ ही बहुजन वर्ग के सामाजिक और आर्थिक तथा राजनीतिक सभी तरह के भागीदारी की लड़ाई अकेले दम पर अखिलेश यादव लड़ रहे हैं। ऐसे बड़े नेता को अपमानजनक शब्दों से संबोधित करना कांग्रेस को भारी पड़ गया।
कई सीटों पर सपा और कांग्रेस के बीच हुई सीधी टक्कर
बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं हो सका। इस दौरान दोनों पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा एक दूसरे को लेकर बयान बाजी की गई थी। बयान बाजी के चलते ही समाजवादी पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश में कई सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे गए थे और अखिलेश यादव ने भी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार किया था। मतगणना के दौरान अभी देखा गया कि कई सीटों पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर हुई जिसका फायदा भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार को मिला।
-
पंजाब विपक्ष ने पीसीएस अधिकारी के उत्पीड़न का आरोप लगाया -
मध्य प्रदेश कांग्रेस का टैलेंट हंट शुरू: 24 मार्च से इंटरव्यू, नए प्रवक्ताओं और मीडिया चेहरों की होगी तलाश -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज












Click it and Unblock the Notifications