समाप्त हुआ सपा नेताओं के घर चल रहा IT का छापा, चार दिन बाद भी कुछ नहीं लगा हाथ

समाप्त हुआ सपा नेताओं के घर चल रहा IT का छापा, चार दिन बाद भी कुछ नहीं लगा हाथ

लखनऊ, 21 दिसंबर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इनकम टैक्स विभाग ने समाजवादी पार्टी के नेताओं के यहां छापेमारी की कार्रवाई की। लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी इनकम टैक्स विभाग के हाथ खाली रहे। उनके हाथ कोई सबुत नहीं लगा। 18 दिसंबर को शुरू हुई ये कार्रवाई आज चौथे दिन समाप्त हो गई। हालांकि, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्त राजीव राय के घर ये कार्रवाई 19 दिसंबर को ही समाप्त हो गई थी। बता दें, इनकम टैक्स ने ये छापेमारी की कार्रवाई सपा अध्यक्ष अखिलेश के बेहद करीबी कहे जाने वाले लखनऊ के जैनेंद्र यादव, राहुल भसीन उर्फ जगत, मैनपुरी के मनोज यादव और सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय के घर की थी।

After four days the raid of income tax department running at the house of SP leaders ended

इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की यह कार्रवाई चार दिनों तक जारी रखी। हालांकि, इनकम टैक्स के हाथ कोई काम की चीज नहीं लग सकी। जिसके बाद आज 21 दिसंबर को इनकम टैक्स विभाग ने अपनी कार्रवाई समाप्त कर दी है। पिछले चार दिनों तक चली इस कार्रवाई में जैनेंद्र यादव उर्फ नीटू के घर से इनकम टैक्स विभाग कुछ नहीं मिला। बताया जा रहा है कि नीटू के घर से केवल 1.02 लाख कैश, 400 ग्राम सोना मिला है। तो वहीं, राहुल भसीन उर्फ जगत के घर भी इनकम टैक्स विभाग की टीम को कुछ नहीं मिला।

तो वहीं, मनोज यादव और सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय के घर पर इनकम टैक्स विभाग की टीम को कुछ नहीं मिला सका। ऐसा बताया जा रहा है कि करीब 15 से 16 घंटे तक सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय के घर आयकर विभाग की छापेमारी चली, जो रात करीब 12 बजे के आसपास खत्म हुई। छापेमारी की कार्रवाई में टीम ने मौके से करीब साढ़े 17 हजार रुपए के अलावा मोबाइल कॉल डिटेल, ईमेल, हार्ड डिक्स, कंप्यूटर सहित कुछ कागजात ज़ब्त किए है। इस दौरान पुलिस और इनकम टैक्स विभाग की टीम को उनके समर्थकों के गुस्से का भी सामना करना पड़ा।

वहीं, सपा नेताओं के घर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी कार्रवाई के बाद यूपी की सियासत भी गरमा गई थी। अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा तंज कसा था। साथ ही केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया था। अखिलेश यादव ने कहा था कि जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश में बीजेपी को हार सताएगी, दिल्ली से बड़े-बड़े नेता आएंगे। कोई बड़ा नेता ऐसा बचेगा नहीं जो बीजेपी का उत्तर प्रदेश में ना आए। अभी तक इनका ही इनतार था कि इनकम टैक्स कब आएगा। अभी तो इनकम टैक्स आया है, ईडी और सीबीआई भी आएंगी। अखिलेश ने कहा कि ना जाने और कौन-कौन से विभाग उत्तर प्रदेश में आएंगे। आफवाह फैलाइ जाएगी, साजिश की जाएगी। लेकिन इन सबके बावजूद भी साइकिल की रफ्तार कम नहीं होगी। ना ही रथ की रफ्तार कम होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+