UP Police exam रद्द होने के बाद अब इस परीक्षा पर भी संकट के बादल, जांच के निर्देश जारी
UP Police News: हाल ही में सम्पन्न हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। परीक्षा में नकल कराए जाने का आरोप लगाते हुए लाखों अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा के बाद से ही आंदोलन किया जा रहा था।
मामले उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परीक्षा को रद्द करते हुए यह निर्णय लिया गया है की शासन द्वारा 6 माह के अंदर पुनः परीक्षा आयोजित कराई जाएगी और परीक्षार्थियों को परिवहन निगम की सेवा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

वहीं बीते 11 फरवरी को हुई समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा की जांच भी प्रारंभ कर दी गई है। इस बारे में उत्तर प्रदेश शासन कार्मिक विभाग द्वारा शनिवार को पत्र जारी किया गया।
अपर मुख्य सचिव डॉक्टर देवेश चतुर्वेदी द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 11 फरवरी 2024 को आयोजित की गई समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा को शासन के संज्ञान में ले गए तथ्यों एवं शिकायतों के दृष्टिगत परीक्षा की सुचिता व पारदर्शिता के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है की परीक्षा के संबंध में प्राप्त शिकायतों का शासन स्तर से परीक्षण किया जाए।
पत्र में यह भी लिखा गया है कि यदि कोई भी अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा इसकी सुचिता को प्रभावित करने वाले तथ्यों को संज्ञान में लाना चाहे तो वह अपना नाम तथा पूरा पता तथा साक्ष्यों सहित कार्मिक तथा नियुक्ति विभाग की ईमेल पर 27 फरवरी तक शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ऐसे में अब यह संभावना जताई जा रही है कि इस परीक्षा पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications