स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ लखनऊ में FIR दर्ज, रामचरितमानस पर की थी विवादित टिप्पणी
रामचरितमानस के पर विवादित बयान के बाद सपा एमलसी स्वामी प्रसाद मौर्या की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लखनऊ में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Swami Prasad Maurya remarks on Ramcharitmanas: धार्मिक ग्रंथ रामचरित मानस पर टिप्पणी के बाद सपा एमलसी स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ लखनऊ में शिकायत की गई थी। पुलिस ने मामले में उनके खिलाफ आईपीसी की धाराओं को अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। यूपी पुलिस ने ये कार्रवाई मंगलवार को की।
समाजवादी पार्टी के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर दर्ज कराई गई है। ये प्राथमिकी ऐशबाग के रहने वाले शिवेंद्र मिश्रा की शिकायत पर दर्ज की गई। मामले में हजरतगंज कोतवाली में कई स्वामी प्रसाद मौर्या के विरुद्ध कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें धर्म के ऊपर बयान देने ,धार्मिक आधार पर भावनाओं को ठेस पहुँचाने, जैसे कई आरोप लगाए गए हैं। मामले में IPC की धारा 153a, 295A, 298, 504 505(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्या ने रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने रामचरित मानस को बैन करने की बात कही थी। जिसके बाद उनके इस बयान से सपा के दिग्गज नेता नेता शिवपाल यादव समेत पार्टी के कई नेताओं ने किनारा कर लिया है।
इस बयान को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के जगहों विरोध भी हुआ। सपा एमएलसी का पुतला फूंगा गया। वहीं लखनऊ में लेट हनुमान मंदिर के बाहर बैनर लगाया गया है। जिसमें स्वामी प्रसाद मौर्या का मंदिर प्रवेश वर्जित करने की बात लिखी गई है। उनके इस बयान पर संतों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications