4 दलितों की निर्मम हत्या का आरोपी 50 हजारी इनामी बदमाश गिरफ्तार

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में जनपद मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा क्षेत्र में पांच साल पूर्व मामूली विवाद में चार दलितों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में फरार चल रहे पचास हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

Accused of four dalits murder arrested in Moradabad

2013 में शातिर गैंग के मुखिया अनीश बेल ने अपने गैंग के साथ मिलकर गम्मनपुर में चार दलितों की हत्या कर दी थी और उनके शवों भी खेतों में दबा दिया था। एक साथ चार दलितों के गायब होने के बाद जिले भर दलित समाज में जबरदस्त आक्रोश फैल गया था और शहरभर में पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए थे।

Accused of four dalits murder arrested in Moradabad

इस चौहरे हत्या कांड में अनीश बेल सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था परन्तु इनका सातवां साथी मुर्तजा उसी समय से फरार चल रहा था जिस पर मुरादाबाद पुलिस ने पचास हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। मुरादाबाद क्राइम ब्रांच ने मुर्तजा को भी थाना कुंदरकी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया और एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव ने एक प्रेस कांफ्रेंस में इस आरोपी को पेश करते हुए पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+