बदायूं में हादसा: दिवाली मनाने नोएडा से बरेली आ रहे पति-पत्नी और बच्चों समेत 6 लोगों की मौत, त्योहार हुआ सूना
Accident in Badaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। बदायूं में तेज रफ्तार मैक्स ने सवारियों से भरी ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो में सवार 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर लोग एक ही परिवार के थे।
बताया जा रहा है कि नोएडा में काम करने वाले एक परिवार के सदस्य दिवाली मनाने के लिए गुरुवार को नोएडा से अपने गृह जनपद बरेली में वापस लौट रहे थे। वापस लौटते समय बदायूं में हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई। मौत के बाद उनके परिवार में भी मातम पसरा हुआ है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद हादसे में मरने वाले लोगों के शवों को कब्जे में लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में पांच लोग घायल हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पहुंचे। घटनास्थल पर अधिकारियों द्वारा स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली गई। इसके अलावा अधिकारियों ने अस्पताल में पहुंचकर घायलों से भी पूछताछ किया।
रिजर्व ऑटो बुक करके लौट रहे थे घर
बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार लोग नोएडा में काम करते हैं। दिवाली पर सभी लोग अपने परिवार के साथ वापस लौट रहे थे। ऑटो में बैठकर सभी लोग बरेली जनपद के मुजरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-बदायूं हाईवे पर मुजरिया गांव में पहुंचे थे।
सुबह करीब 7 बजे मजुरिया गांव के समी गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक मैक्स ने ऑटो में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आटो कई बार पलटते हुए दूर जाकर गिरी। वहीं ऑटो में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकालने के साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस हादसे में कन्हैया, कुसुम, कार्तिक, सीनू और अतुल समेत एक अज्ञात युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी।
इसके अलावा इस हादसे में मनोज, कप्तान सिंह, धर्मवीर, मेघ सिंह और अमन आदि कुल पांच लोग घायल हैं जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बारे में जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है और पांच लोग घायल हैं। घायलों में तीन लोगों को मेडिकल कॉलेज और दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications