Atiq Ahmed और भाई असद की कब्र के पास दफन होगा लाडला अबान? झांसी ने माफिया के दो चिराग मिट्टी में मिलाए!

Mafia Atiq Ahmed Son Aban Ahmed Funeral Last Rites: प्रयागराज के चकिया इलाके के पास बसा कसारी-मसारी कब्रिस्तान सिर्फ एक कब्रिस्तान नहीं, बल्कि अतीक अहमद के परिवार की कई पीढ़ियों की अंतिम रुखसती का गवाह है। यह जगह अतीक के पैतृक आवास से महज दो किलोमीटर दूर है। यहीं अतीक अहमद, उनके भाई अशरफ, बेटे असद और परिवार के कई सदस्यों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

अब सवाल उठ रहा है कि क्या अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान, जिसे झांसी ने मिट्टी में मिला दिया, की कब्र भी इसी कुनबे के पास खोदी जाएगी? आइए विस्तार से समझते हैं...

aban-ahmed-last-rites

झांसी की मिट्टी में मिला पहला चिराग: असद का एनकाउंटर

13 अप्रैल 2023 को अतीक के तीसरे नंबर के बेटे असद की मौत झांसी में हुई थी। उमेश हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) के आरोपी अतीक अहमद के बेटे असद को यूपी एसटीएफ ने झांसी में एनकाउंटर में ढेर कर दिया। उसके साथ अतीक का करीबी गुर्गा गुलाम भी मारा गया था। पुलिस को असद की लोकेशन मिली थी। टीम तैयार होकर पहुंची और असद को सरेंडर करने का मौका दिया। इसी दौरान शूटर गुलाम ने फायरिंग शुरू कर दी। असद ने बाइक स्टार्ट करके भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों मौके पर ढेर हो गए। करीब 20 मिनट तक गोलीबारी चली। कुल 42 राउंड फायरिंग हुई।

यह घटना झांसी में माफिया परिवार के लिए बड़ा झटका साबित हुई थी। इसके, दो दिन बाद 15 अप्रैल 2023 की रात अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की तीन हमलावरों ने पुलिस कस्टडी के बीच घुसकर प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास 14 राउंड फायरिंग करके हत्या कर दी।

झांसी की मिट्टी में मिला दूसरा चिराग: अबान का कार हादसा

6 अगस्त 2026 को अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान की मौत भी झांसी में ही कार एक्सीडेंट में हो गई। झांसी से करीब 70 किलोमीटर पहले पूंछ थाना इलाके में उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस के अनुसार कार की स्पीड तेज थी। अचानक सामने आए जानवर को बचाने की कोशिश में हादसा हुआ। इस दुर्घटना में अबान की मौत हो गई।

अबान उस समय अपने भाई अली से मिलने जा रहे थे। अली झांसी जेल में बंद हैं। परिवार के लिए यह दूसरी बड़ी त्रासदी झांसी की धरती पर ही घटी। असद एनकाउंटर में मारे गया और अबान सड़क हादसे में। दोनों घटनाओं ने माफिया परिवार के दो युवा चिराग बुझा दिए।

क्या अबान की कब्र भी कसारी-मसारी में बनेगी? अतीक का पुश्तैनी कब्रिस्तान

कसारी-मसारी कब्रिस्तान (Kasari-Masari Graveyard) अतीक अहमद का पारिवारिक कब्रिस्तान माना जाता है। यहां अतीक के पिता हाजी फिरोज अहमद, माता, खुद अतीक, भाई अशरफ और तीसरे बेटे असद की कब्रें मौजूद हैं। परिवार के कई अन्य सदस्यों को भी यहीं दफनाया गया है। यह जगह न सिर्फ अंतिम रुखसती का स्थल रही है, बल्कि परिवार की जड़ों से जुड़ा प्रतीक भी है। असद को दादा-दादी के बीच जगह दी गई। अतीक और अशरफ को असद के पास। ऐसे में अबान के शव के लिए भी यही जगह चुनी जा सकती है। परिवार के पुराने सदस्यों और स्थानीय लोगों के अनुसार यह कब्रिस्तान अतीक के पैतृक कनेक्शन से जुड़ा है।

जिसने दादा की कब्र खोदी, वही खोदेगा पोते की कब्र?

आपको बता दें कि, अतीक अहमद के पिता हाजी फिरोज अहमद की कब्र जानू खान ने खोदी थी। यहां तक की, अतीक, अशरफ और तीसरे नंबर के बेटे असद की कब्र भी इसी ने खोदी। जानू खान के मुताबिक उनके पिता ने असद की दादी की कब्र खोदी थी। 15 अप्रैल 2023 को असद को उनके दादा और दादी की कब्र के ठीक बीच में सुपुर्द-ए-खाक किया गया था। इसके बाद, अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को भी यहीं दफनाया गया। अब अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान की बारी है। अटकले हैं कि झांसी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम के बाद अबान के शव को कसारी-मसारी कब्रिस्तान लाकर दफनाया जाएगा।

कसारी-मसारी कब्रिस्तान में कौन-कौन दफन?

  • अतीक अहमद के पिता हाजी फिरोज अहमद
  • अतीक अहमद की माता
  • अतीक अहमद खुद
  • अतीक अहमद के भाई अशरफ
  • अतीक अहमद के तीसरे नंबर के बेटे असद

अब जब सबसे छोटे बेटे अबान की मौत की खबर आई है, तो स्वाभाविक रूप से सवाल उठ रहा है कि क्या उनकी कब्र भी इसी कतार में होगी।

झांसी की मिट्टी और प्रयागराज की कब्रें

झांसी ने अतीक परिवार के दो युवा सदस्यों असद और अबान की मौत देखी। एक को पुलिस एनकाउंटर में और दूसरे को सड़क हादसे में। दोनों घटनाएं अलग-अलग थीं, लेकिन जगह एक ही रही। अब अंतिम यात्रा का सवाल प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान की ओर इशारा कर रहा है।

अतीक, अशरफ और असद की कब्रें पहले से वहां मौजूद हैं। दादा-दादी की कब्रों के बीच असद को जगह मिली थी। क्या अबान भी उसी कतार में शामिल होंगे? फिलहाल कसारी-मसारी कब्रिस्तान अतीक अहमद के परिवार की कई पीढ़ियों की कहानी समेटे हुए खड़ा है। अगर अबान भी यहीं दफन होता है तो परिवार का यह कुनबा और बड़ा हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+