Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मोदी-शाह मिलकर दो महीने में बांध देंगे सीएम योगी का बोरिया-बिस्तर, घोसी में AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा दावा

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव धीरे-धीरे अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। आखिरी चरण अर्थात सातवें चरण का चुनाव मतदान अब बचा हुआ है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल मजबूती से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी बीच घोसी पहुंचे आम आदमी पार्टी संजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

इस लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी द्वारा उतारे गए प्रत्याशी राजीव राय के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह सोमवार को पहुंचे थे। प्रचार के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला।

aap-mp-sanjay-singhs-big-claim-about-cm-yogi-in-ghosi

संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अग्नि वीर के नाम पर युवाओं को धोखा दी है। सरकार कहती है कि 17 साल की उम्र में अग्नि वीर बनने वाला युवक 21 साल में रिटायर्ड हो जाएगा। ऐसे में उन्होंने सवाल किया कि हम भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 73 साल में अब रिटायर कर देंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हर हाल में रिटायर कर देना है। दावा किया कि जिस दिन इंडिया गठबंधन की सरकार बन जाएगी उसके 48 घंटे के भीतर अग्नि वीर योजना को कूड़े दान में डाल दिया जाएगा। युवाओं को नौकरी दी जाएगी।

केवल झूठ बोलते हैं प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री केवल झूठ बोलते हैं। उनके केवल झूठ बोलने की ही गारंटी है। संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री कह रहे हैं अबकी बार 400 पार तो जनता कह रही है तड़ीपार... तड़ीपार...।

इसके अलावा संजय सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा। संजय सिंह ने कहा कि 5 साल कम रहने के बाद जब अखिलेश यादव ने सीएम आवास खाली किया तो इन्होंने उसे गंगाजल से धोया था। उसे अपमान का भी बदल लिया जाएगा।

संजय सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर दिए गए बयान को दोहराते हुए कहा कि केजरीवाल ने जो खुलासा किया है उससे भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है। दावा किया कि 75 साल की उम्र के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी हटा देंगे।

संजय सिंह ने यह भी दावा किया कि चुनाव के 2 महीने में नरेंद्र मोदी और अमित शाह दोनों मिलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बोरिया-बिस्तर बांधने का काम करेंगे। चुनाव प्रचार के दौरान संजय सिंह के साथ समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव भी मौजूद रहे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+