AAP सांसद संजय सिंह की पदयात्रा मथुरा पहुंची, रोजगार, सामाजिक न्याय पर सरकार को घेरा
आम आदमी पार्टी (आप) की बहुचर्चित 'रोज़गार दो - सामाजिक न्याय दो' पदयात्रा सोमवार को अपने चौथे दिन हाथरस से मथुरा पहुंची। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। मथुरा में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
यह पदयात्रा सादाबाद से चलकर बिसावर होते हुए मथुरा पहुंची। मथुरा में, संजय सिंह ने सर्वप्रथम डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद संजय सिंह ने एक जनसभा को संबोधित किया। आप सांसद की इस पदयात्रा का समापन 9 अप्रेल को होगा

जनसभा में संजय सिंह ने कहा, रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो" पदयात्रा भगवान श्रीकृष्ण की पावन नगरी मथुरा पहुंच चुकी है। आज यात्रा का 5वां दिन है। आप सभी से अपील है कि इस लड़ाई को बुलंद करने के लिए हमारे साथ जुड़ें। 9 अप्रैल को मथुरा में इस ऐतिहासिक पदयात्रा का समापन होगा। आइये, युवाओं के भविष्य और सामाजिक न्याय की इस मुहिम का हिस्सा बनें। इस पदयात्रा से जुड़ने के लिए कॉल करें: 75000 40004, 8588855781
पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति, AAP सरकार ने 109 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू किए, कुल संख्या 990 पहुंची
इसके साथ ही संजय सिंह ने प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी और सामाजिक अन्याय को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों सरकारी पद खाली हैं, फिर भी भर्ती प्रक्रियाएं या तो लंबित हैं या भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं।
सांसद सिंह ने सरकार से युवाओं को तत्काल रोजगार देने या 10,000 रुपये का बेरोजगारी भत्ता प्रदान करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती में देरी, पेपर लीक और धांधली के कारण युवा हताश हैं। उन्होंने दलित उत्पीड़न की घटनाओं का भी जिक्र करते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।
इस कार्यक्रम में दिलीप पाण्डेय, अनिल झा, विशेष भगत सिंह, जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार मिश्रा और जिला सचिव राघवेंद्र सिंह समेत कई अन्य नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया। इन नेताओं ने इस आंदोलन को युवाओं, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई बताया।
पदयात्रा में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, शिक्षामित्र, आशा कार्यकर्ता और रेहड़ी-पटरी व्यापारी शामिल हुए। इस व्यापक भागीदारी ने दर्शाया कि यह आंदोलन अब एक जनआंदोलन का रूप ले रहा है।












Click it and Unblock the Notifications