Aadhar Card Loan: आधार कार्ड से पल भर में मिल सकता है 2 लाख का लोन, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
Aadhar Card Loan: आज के समय में लगभग हर भारतीय व्यक्ति के पास अपना आधार कार्ड है। सरकारी और गैर-सरकारी दफ्तरों में पहचान के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही आधार कार्ड मुसीबत के समय आपके लिए मददगार भी साबित हो सकता है।
दरअसल, इमरजेंसी की स्थिति में आधार कार्ड पर 2 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन लिया जा सकता है। इसके लिए बैंक या डिजिटल प्लेटफॉर्म से ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। आवेदन के बाद आपके क्रेडिट स्कोर और आधार कार्ड की जानकारी के आधार पर लोन मंजूर हो जाएगा।

आधार कार्ड से लोन लेने की ये है प्रक्रिया
आधार कार्ड एक विशिष्ट पहचान दस्तावेज है। इसके जरिए बैंक, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) या डिजिटल लोन ऐप से पर्सनल लोन लिया जा सकता है। लोन आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है, इसलिए आप घर बैठे आवेदन कर सकते हैं और लोन लेकर अपनी ज़रूरतें पूरी कर सकते हैं।
हालांकि. आवेदन के बाद लोन देने से पहले बैंक या कंपनी द्वारा आपकी क्रेडिट हिस्ट्री और आधार कार्ड की जानकारी चेक की जाती है। इसके लिए पैन कार्ड, बैंक स्टेटमेंट और सैलरी स्लिप जैसे दस्तावेज भी मांगे जाते हैं। वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोन की रकम आवेदक के खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है।
लोन प्रक्रिया और ध्यान देने योग्य बातें
आधार कार्ड पर पर्सनल लोन की ब्याज दरें अन्य लोन की तुलना में कम होती हैं। इसके अलावा आधार कार्ड से लोन लेने पर आपको ज्यादा कागजी कार्रवाई की जरूरत नहीं पड़ती और भागदौड़ भी नहीं करना पड़ता है। लेकिन यह भी बता दें कि लोन चुकाने की अपनी क्षमता को ध्यान में रखते हुए ही लोन लेना चाहिए।
Aadhar Card Loan: उम्र भी रखता है मायने
आधार कार्ड से लोन के लिए आवेदन करने से पहले आपको योग्य होना चाहिए। अगर आप इसके लिए योग्य हैं तो ही आपको लोन मिल सकता है। इसके लिए आवेदक की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही आवेदक के पास आय का स्थिर स्रोत (नौकरी या व्यवसाय) होना चाहिए और क्रेडिट स्कोर भी अच्छा होना चाहिए।
लोन के लिए आवेदन की ये है प्रक्रिया
- बैंक, NBFC या फिनटेक प्लेटफॉर्म की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आवश्यक जानकारी भरें।
- मांगे गए सभी दस्तावेज़ अपलोड करें।
- फ़ॉर्म भरने के बाद उसे सबमिट करें।
- आधार कार्ड और क्रेडिट स्कोर के सत्यापन के बाद लोन स्वीकृत हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications