VIDEO: मुंह से निकल रहा था खून, दोनों हाथ बंधे थे, अस्पताल के बाहर छटपटा रहा था युवक, लोग देख रहे थे तमाशा

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में साफ दिख रहा है एक युवक जो कि खून से लथपथ है, उसके हाथ भी बंधे हुए और वो जमीन पर पड़ा रहम की भीख मांग रहा है, रो रहा, चीख रहा है लेकिन वहां खड़े दर्जनों लोग महज तमाशबीन बने हुए हैं। कोई भी उसके दर्द को समझने की बात तो दूर, उसके हाथ तक खोलने की जहमत नहीं उठा रहा है। पूरा वीडियो मैनपुरी जनपद के राजकीय जिला अस्पताल का है।

A youth tied and in blood in front of hospital in Mainpuri

मैनपुरीं के राजकीय जिला अस्पताल से एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसे देख किसी की भी रूह कांप जाए। बताया जा रहा है, कुछ पुलिसकर्मी एक युवक को शराब के नशे में चिकित्सीय परीक्षण कराने जिला अस्पताल पंहुचे। जैसे ही युवक अस्पताल में पंहुचा तो डॉक्टर से युवक की कुछ कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि पहले डॉक्टर और अस्पताल के स्टाफ ने नशे में धुत युवक को बेरहमी से मारा। बाद में पुलिस ने भी उसे जमकर पीटा और लहूलुहान कर जिला अस्पताल के बाहर सड़क पर मरने के लिए फेंक दिया। उसके दोनों हाथ भी बांध दिए।

दर्द से कराह रहा युवक अपनी जान बचाने की भीख मांगता रहा लेकिन पास खड़े दर्जनों लोगों ने उसकी एक न सुनी। जब किसी युवक ने ये वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया तो आनन-फानन में युवक को दोबारा अस्पताल में भर्ती किया गया और उसका उपचार किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+