मनचले की कोचिंग में हुई जमकर धुनाई, घटना सीसीटीवी में कैद
कानपुर। यूपी के कानपुर में बेलगाम शोहदों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन लड़कियों से छेड़छाड़ और मारपीट की घटनायें सामने आ रही हैं। ताजा मामला कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के लाल बँगला इलाके का है जहां छेड़छाड़ करने पर कोचिंग सेंटर में शोहदे की जमकर पिटाई कर दी गयी। मारपीट की सारी घटना कोचिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी।

कानपुर के लाल बँगला इलाके में कम्प्यूटर की कोचिंग चलती है जिसमे काफी संख्या में लड़किया कम्प्यूटर सीखने आती है। कोचिंग में कम्प्यूटर सीखने वाले एक लड़के ने रास्ते में लड़की से छेड़छाड़ कर दी। लड़की ने इसकी शिकायत कोचिंग संचालक और मैनेजर से की जिस पर दोनों का बैच बदल दिया गया। सुबह जब कोचिंग चल रही थी, उसी दौरान आधा दर्जन से ज्यादा लोगो ने कोचिंग में धावा बोल दिया और छेड़छाड़ करने वाले लड़के की लात घूसो से पिटाई कर दी, जिस समय कोचिंग में मारपीट हो रही थी तब उनकी सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी।
कोचिंग संचालक राज किशोर वर्मा का कहना है कि लड़कियों ने छेड़छाड़ की शिकायत की थी। कोचिंग मैनेजर ऋचा वर्मा ने लड़कियों और लड़को का बैच बदल दिया था | बैच बदलने से पहले लड़कियो के भाई अपने कुछ साथियो के साथ कोचिंग में आकर मारपीट की। कोचिंग संचालक का कहना है की पुलिस को लिखित शिकायत की गयी है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी है।












Click it and Unblock the Notifications