दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो बीवी को इतना मारा कि वो मर गई

शराबी पति रोज दहेज को लेकर पत्नी को प्रताड़ित करता था। मंगलवार की रात में पति ने इसी बात को लेकर पत्नी को इतना पीटा कि उसकी जान चली गई।

हरदोई। हरदोई जिले में दहेज से होने वाली हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसी ही एक घटना जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र के राहुला गाँव में सामने आई है जहांं दहेज लोभियों ने 23 वर्षीय जरीन बानो को मार डाला।

दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो बीवी को इतना मारा कि वो मर गई

घटना मंगलवार के रात की है जब जरीना का पति रोज की तरह शराब पीकर आया और उसे मायकेवालों से दहेज में सामान मांगने को कहा। जब उसने अपने घर वालों के गरीब होने की बात कर अपनी मजबूरी बयां की तो सलीम ने उसको बुरी तरह मारा पीटा। यह मारपीट जरीना झेल न सकी और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जब पति जरीना को पीट रहा था तो परिवार के अन्य लोग भी उसके सहयोगी बने हुए थे।

जरीना के भाई आशिक अली के मुताबिक जरीना को इतनी बुरी तरह और बेदर्दी से पीटा गया है कि पूरा बदन काला पड़ गया था। दहेजलोभियों ने जरीना की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की जानकारी देते हुए हरदोई के पुलिस अधीक्षक ने बताया की जरीना के घर वालों की तहरीर पर दहेज़ अधनियम के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+