VIDEO: अस्पताल में महिला ने काटा बवाल, कर्मचारियों से मारपीट कर भागी
मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा के जिला अस्पताल में एक महिला का जोरदार हंगामा देखने को मिला। ये हंगामा काफी समय तक ऐसे ही चलता रहा और लोग तमाशबीन बने रहे। मथुरा के जिला अस्पताल में इटावा निवासी रेनू नाम की महिला ने कर्मचारियों से मारपीट की।
आधे घंटे तक चला हंगामा
करीब 30 मिनट तक चले महिला के हंगामे ने पूरे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा दिया। बताया जाता है कि ये महिला मंदबुद्धि है और इस महिला के चोटों के शरीर पर निशान थे। इसी के चलते इसे अस्पताल में इलाज के लिये लाया गया था।
अस्पताल से भाग रही महिला को की रोकने की कोशिश
गुरुवार को महिला अस्पताल से भागने लगी तो हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने उसे रोकना चाहा जिस पर मंदबुद्धि महिला कर्मचारियों से उलझ गयी और हॉस्पिटल के कर्मचारियों के साथ मारपीट हो गयी। महिला यहां से कुछ देर बाद भाग गई।
मानसिक रूप से कमजोर है महिला
जिला अस्पताल के कर्मचारी बब्बन ने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर थी और घर जाने की जिद कर रही थी लेकिन हमने उसे नहीं जाने दिया क्योंकि कोई उसके साथ नहीं था। हमने उनको रोकने के लिए प्रयास किया तो हाथापाई करने लगी जिसके बाद उसे हमने कमरे में बंद कर दिया। उस महिला के हाथों में चोट लगी थी और घाव भरा भी नहीं था।
Read Also: यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल करते पकड़ाया छात्र, सीसीटीवी में कैद हुआ मामला