पति बनाता था असलहा, बीवी करती थी कई जिलों में तस्करी

कन्नौज। यूपी में कन्नौज पुलिस ने अवैध असलहे का कारोबार करने वाले एक गिरोह को पकड़ा है जिसकी सरगना एक महिला है। यह महिला पति के बनाए हुए असलहे कन्नौज और आसपास के जिलों में बेचने का धंधा करती थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस की स्पेशल टीम ने योजना बनाकर महिला सहित उसके पति और देवर को गिरफ्तार किया है।

A woman caught by Kannauj police selling illegal weapon

पुलिस के हत्थे चढ़ी यह महिला फर्रुखाबाद के कमालगंज की शीतल है। इसका पति राजेश अपने भाई अरविंद के साथ मिलकर असलहे बनाने का काम करते हैं। दोनों इस धंधे में कई साल से लगे है। कई बार जेल जाने के बाद दोनों के बनाए असलहे बेचने का जिम्मा राजेश की पत्नी शीतल ने ले लिया।

A woman caught by Kannauj police selling illegal weapon

वह बनाए गए असलहे मैनपुरी, कन्नौज, हरदोई के अपराधियों तक पहुंचाती थी। कन्नौज की स्वाट टीम को मुखबिर से इस गोरखधंधे की जानकारी मिली। इसके बाद स्वाट टीम के एक सिपाही ने खरीदार बनकर शातिर महिला के असलहों के कारोबार का भंडाफोड़ दिया। पकड़ी गई महिला और उसके पति व देवर के पास से टीम ने 5 देसी तमंचे भी बरामद किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+