उन्नाव में महिला से गैंगरेप की कोशिश, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में चार लड़के एक महिला से अभद्रता करते हुए दिखाई दे रहे है। चारों आरोपी महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहे है। वीडियो में महिला चारों आरोपियों से काफी मिन्नते करती है, लेकिन चार आरोपी महिला को जंगल की तरफ घसीटते दिखाई देते है। वहीं, एक आरोपी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली प्रभारी गंगाघाट ने 6 नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। जिनमें से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता करके घटनाक्रम की जानकारी दी और बताया कि शीघ्र ही सभी आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।

A video from Unnao in which 4 men are molesting a woman has gone viral

वायरल वीडियो में चार शोहदे महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं, लेकिन महिला इसका विरोध करती हुई दिखाई देती है, लेकिन युवक अपनी हरकतों के आगे पीड़ित महिला की किसी बात को सुनने को तैयार नहीं हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो दो दिन पुराना है, लेकिन उसके बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद हड़कंप मच गया है।

वायरल वीडियो उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जो काफी सुनसान इलाका है। फिलहाल इस वीडियो के वायरल होने के बाद चारों तरफ हड़कंप मचा हुआ है। वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। वहीं, उन्नाव के उत्तरी एसपी अनुप सिंह ने बताया कि एक वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है, जिसमें एक महिला से पांच युवक अभद्रता कर रहे है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कोतवाली प्रभारी गंगाघाट ने 6 नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। जिनमें से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता करके घटनाक्रम की जानकारी दी और बताया कि शीघ्र ही सभी आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे। कोतवाली प्रभारी गंगाघाट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि विपिन पुत्र अखिलेश, रितिक पुत्र जग्गू, पवन पुत्र रामबाबू, आकाश पुत्र अनिल निवासीगण बाबा खेड़ा थाना कोतवाली गंगाघाट, विमल पुत्र नन्हे निवासी सहजनी थाना कोतवाली गंगा घाट, राहुल पुत्र रामचंद्र निवासी अज्ञात के खिलाफ धारा 147/ 354 क/ 323/ 504/ 506/ 66 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिसमें पुलिस ने आकाश राहुल व विमल को गिरफ्तार कर लिया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+