कुल्हाड़ी लहराता हुआ बेटा चीख रहा था, 'मैंने मां की हत्या कर दी'

गोंडा। यूपी के गोंडा जिले में एक कलयुगी बेटा अपनी माँ की कुल्हाड़ी से कई वार कर हत्या कर फरार हो गया और घूमते हुए कुल्हाड़ी के साथ फिर आ पहुंचा तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इटियाथोक कोतवाली के नरोरा भर्रापुर गांव में एक पुत्र ने अपनी मां के ऊपर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

A son killed his mother by axe in Gonda

गांव के लोगों को जब इसकी भनक लगी तो जानकारी गांव के प्रधान हरिशंकर सोनी ने कोतवाली इटियाथोक को दी। घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर लाश को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेजा। यहां के निवासी स्व राम मिलन के चार बेटे थे। दो बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है।

बताया जाता है कि दिन मे ही कमरे के अंदर खाट पर लेटी मां की कुल्हाड़ी से सर और पैर पर वार कर हत्या कर दी। हत्यारा पुत्र चिल्लाने लगा कि हमने मां की हत्या कर दी। वहां मौज़ूद सभी लोग सहम गये। भगवानदीन हाथ में कुल्हाड़ी को लहराते हुए वहां से भाग गया। परिवार के लोगों ने देखा तो सभी स्तम्भ हो गये।

A son killed his mother by axe in Gonda

इस सनसनीखेज हत्या से पूरा क्षेत्र सहम गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुचकर लाश को कब्जे मे लेकर परिवार सहित आस-पास के लोगों से जानकारी लेनी शुरू कर दी। उसी समय भगवानदीन भी हाथ में कुल्हाड़ी लिए पहुंच गया। मौके पर मौज़ूद पुलिस तुरंत उसको वहां से पकड़कर कोतवाली ले आई। पुलिस क्षेत्राधिकारी भरतलाल यादव ने बताया कि पुत्र ने मां की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी है हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+