बीए की छात्रा को कॉलेज के बाहर से किया अगवा, जंगल में ले जाकर किया गैंगरेप

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बिजनौर की युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि बाइक सावर दो युवक उसे कॉलेज के बहार से जबरन उठाकर ले गए। दोनों ने जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़ित ने मुरादाबाद पुलिस को दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।

A second year BA student gang raped in Moradabad

घटना मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र की है। पीड़ित बीए सेकंड ईयर की छात्रा है और बिजनौर की रहने वाली है। पीड़िता ने बताया कि मुरादाबाद में बीए सेकंड ईयर का एग्जाम देने के लिए आई थी। एग्जाम के बाद जब वह घर जाने लगी तो बाइक सवार दो युवकों ने उसे कॉलेज के बहार से जबरन उठाकर ले गए। छात्रा का आरोप है कि आरोपी उसे जंगल में ले गए। वहां ले जाकर दोनों आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित छात्रा ने बताया कि घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपियों जान से मारने की धमकी भी दी।

A second year BA student gang raped in Moradabad

पीड़िता के बेहोश होने पर आरोपी उस वहीं छोड़कर फरार हो गए। होश आने पर पीड़िता ने अपने परिजनों को फोन से घटना की जानकारी दी। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने पीड़िता को साथ लेकर मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाने में आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। एसएसपी जे. रविन्द्र गौड़ ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ धारा 376 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+