मुख्तार अंसारी की पत्नी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित, 2 साल से तलाश कर रही है पुलिस

मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी करीब 2 साल से फरार चल रही है। अफशां अंसारी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के दक्षिण टोला थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। अब मुख्तार की पत्नी के ऊपर डीआईजी आजमगढ़ द्वारा 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी के साथ ही 14 अन्य फरार लोगों पर भी 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। जारी सूचना में बताया गया कि डीआईजी आजमगढ़ रेंज वैष्णव कृष्ण द्वारा आजमगढ़ मऊ और बलिया जनपद के 15 फरार अपराधियों के विरुद्ध इनाम घोषित किया गया है।

a-reward-of-50-thousand-rupees-has-been-announced-on-mukhtar-ansaris-wife

गलत तरीके से जमीन कराया गया था अपने नाम
दरअसल,यह पूरा मामला मऊ जनपद के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के रैनी गांव के समीप का है। बताया जा रहा है कि गांव में विकास कंस्ट्रक्शन नाम की एक फॉर्म द्वारा जमीन ली गई थी उसे पर गोदाम का निर्माण कराया गया था।

जिस फर्म के नाम से जमीन ली गई थी उस फर्म को एफसीआई को किराए पर दिया गया था। यह फर्म मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी और उसके दोनों साले अनवर और आतिफ के अलावा कुल पांच लोगों के नाम से रजिस्टर्ड था।

इस मामले की जब राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा जब जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि जिस भूमि पर विकास कंस्ट्रक्शन द्वारा द्वारा निर्माण करने के बाद गोदाम को एफसीआई को किराए पर दिया गया था वह भूमि पट्टे पर दी गई थी और फर्म ने गलत तरीके से अपने नाम कर लिया था।

इतना ही नहीं उस भूमि के अलावा कुछ अन्य स्थानीय लोगों की भूमि को भी गलत तरीके से इन लोगों ने कब्जा कर लिया था। साल 2020 में इस मामले में दक्षिण टोला थाने में मुख्तार अंसारी की पत्नी समेत पांचो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में साल 2021 में इस जमीन पर बुलडोजर चलाया गया और उसे कब्जा मुक्त किया गया।

दक्षिण टोला थाने में मामला दर्ज होने के बाद इसमें शामिल सभी आरोपी कोर्ट में पेश हो चुके हैं जबकि मुख्तार अंसारी की पत्नी फरार चल रही है। मुख्तार अंसारी की पत्नी को इसी मामले का आधार बनाते हुए साल 2022 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

मुकदमा दर्ज करने के बाद 2 साल बीत गए लेकिन अभी तक मुख्तार अंसारी की पत्नी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। मुख्तार अंसारी की पत्नी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा जगह-जगह छापेमारी की गई लेकिन पुलिस के हाथ खाली रहे। अब पुलिस द्वारा मुख्तार अंसारी की पत्नी के खिलाफ 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+