1 माह के मासूम को जिंदा जला दफनाने गई मां, बाप ने रोका तो कहा- तलाक दे दूंगी

यूपी के हरदोई में एक मां ने अंधविश्वास के चलते अपने 1 माह के मासूम बच्चे की जान लेने की कोशिश की।

हरदोई। यूपी के हरदोई में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक मां ही अपने 1 माह के मासूम बच्चे का जान लेना चाहती थी। दरअसल, मां को अपने बेटे पर किसी भूत प्रेत के साये का यकीन था। इसके चलते मां ने मासूम की उंगली काट कर जिंदा जलाया फिर उसे जिंदा ही दफनाने की कोशिश करने लगी। लेकिन इस बीच बच्चे के बाप ने किसी तरह उसे बचा कर अस्पताल में भर्ती कराया।

1 माह के मासूम को जिंदा जला दफनाने गई मां, बाप ने बचाया

मामला शाहाबाद नगर के मोहल्ला महमंद का है। महमंद निवासी भोलू उर्फ मुमताज ने बताया कि 24 दिन पूर्व उसके घर में पुत्र ने जन्म लिया। जन्म लेने के बाद से ही उसकी पत्नी सुबुई बच्चे को शैतान तथा भूत प्रेत का चक्कर बताकर उसे मार डालने की कोशिश करने लगी तथा बच्चे को पालने से इंकार कर दिया। जिस पर भोलू ने अपनी पत्नी को बहुत समझाया, परंतु वह नहीं मानी। जैसा कि भोलू ने बताया कि 29 जुलाई को उसकी पत्नी सुबुई ने अपने भाई शादाब की मदद से नवजात शिशु की दाहिने हाथ की छोटी उंगली काट दी तथा उल्टे पैर में सिक्का को गर्म करके कई स्थानों पर आग के फफोले डाल दिए।

भोलू का आरोप है कि उसकी पत्नी ने उससे कहा कि नवजात शिशु को जिंदा दफना दो, वरना तुम्हें तलाक दे दूंगी। बच्चे के पिता ने आरोपी माँ व उसके भाई के तहरीर दी है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+