सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर फेंका गया जूता, वकील के भेष में आया था आरोपी, वायरल हुआ वीडियो
Swami Prasad Maurya News: लखनऊ में समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक कार्यक्रम में जूता फेंका गया है। स्वामी प्रसाद मौर्य पर वकील की वेशभूषा में आए एक व्यक्ति आकाश सैनी ने जूता फेंका था।
बाद में स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों ने हमलावर की पिटाई कर दी है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सपा के ओबीसी महासम्मेलन के दौरान यह घटना हुई थी।

Recommended Video
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी शख्स को लोग लात- घूसों और बेल्ट से पीटरहे हैं। इसके बाद आरोपी को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि जैसे ही कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए स्वामी प्रसाद पहुंचे, वैसे ही आरोपी शख्स ने उनपर जूता फेंका। हालांकि शख्स ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता क्यों फेंका, इसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
स्वामी प्रसाद मौर्य हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अपने कई बयानों की वजह से स्वामी प्रसाद मौर्य विवादों में भी घिरे रहते हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य करीब तीन दशक से राजनीति में सक्रिय हैं और वह भाजपा में भी रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications