बंदर से वाहन की टक्कर में एक आदमी की गई जान, 5 हुए घायल

जानकारी के अनुसार जामो थाना अन्तर्गत जगदीशपुर की साइड एक बिना नम्बर का थ्री व्हीलर आ रहा था, तभी कुछ बंदर सड़क पर उछल-कूद मचाए हुए थे।

अमेठी। सड़क पर उछल-कूद मचा रहे बंदर को बचाने के चक्कर में एक थ्री व्हीलर पलट गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा 5 लोग घायल हुए हैं।

A man died in accident when vehicle hit monkey

ये है मामला
जानकारी के अनुसार जामो थाना अन्तर्गत जगदीशपुर की साइड एक बिना नम्बर का थ्री व्हीलर आ रहा था, तभी कुछ बंदर सड़क पर उछल-कूद मचाए हुए थे। इस बीच थ्री व्हीलर की भिड़ंत एक बंदर से हो गई।

A man died in accident when vehicle hit monkey

50 मीटर तक घसीटते हुए गया बंदर
फिर क्या था थ्री व्हीलर बंदर को घसीटते हुए लगभग 50 मीटर तक ले गई जिससे बंदर का शव कट कर बिखर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार कराया। उधर दूसरी ओर बंदर के टकराने से थ्री व्हीलर के पलटने से उस पर सवार बफाती पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी जामो गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उसकी मौत हो गई।

A man died in accident when vehicle hit monkey

हादसे में ये हुए घायल
इनके अलावा अरुण प्रताप सिंह 35 पुत्र रामफेर निवासी फूलपुर, यशोदा देवी पत्नी गुलाब चंद्र भट्टगवां 55, देवी 45 पत्नी लाल बहादुर भी गंभीर रुप से घायल हो गए,जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामो से जिला अस्पताल जनपद अमेठी रिफर किया गया है। उधर बफाती की लाश घर पहुंचने के बाद में घर में कोहराम मचा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+