Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी: सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका और खुद को मारी गोली, दोनों की हालत गंभीर

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में प्रेम-प्रसंग का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। प्रेमिका से अनबन होने पर प्रेमी ने उसे गोली मारकर लहूलुहान कर दिया। प्रेमिका को गोली मारने के बाद प्रेमी ने खुद के सीने पर भी गोली चला दी। दोनों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना से दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल इस घटना की पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

यूपी: सिरफिरे आशिक ने प्रे

पूरा मामला जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र अंतर्गत कनौजा गांव का है। यहां के निवासी सुनील यादव गांव की ही एक युवती से प्रेम करता था और जिससे प्रेम करता था उस युवती को ही उसने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि घटना से पूर्व दोनों रास्ते पर बातचीत कर रहे थे। दोनों के बीच विवाद देख युवती की छोटी बहन दूर खड़ी हो गई, इस बीच सुनील ने युवती पर गोली चला दी, जिसके छर्रे उसकी छोटी बहन को भी लग गई। घटना को अंजाम देने के बाद सुनील यादव ने अपने सीने में भी गोली मार दी।

यूपी: सिरफिरे आशिक ने प्रे

घटना के बाद में कूरेभार बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस को बुलाया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख दोनों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर के लिए भेज दिया है। इस मामले में क्षेत्राधिकारी बल्दी राय ने बताया कि प्रेम-प्रसंग में प्रेमी ने खुद और प्रेमिका को गोली मार दी है। अभी कूरेभार थाने में तहरीर नहीं दी गई है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और विधिक कार्रवाई की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+