दानपात्र चोरी के आरोप में मजदूर को पुजारी और भीड़ ने मार डाला, थाना प्रभारी समेत चार निलंबित

संभल। उत्तर प्रदेश में संभल के नखासा थाना क्षेत्र के गांव केशोपुर भंडी निवासी मजदूर की मौत के मामले में पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छवि ने लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कराने व रिपोर्ट को हत्या में तरमीम कराने का आश्वासन देकर मजदूर के शव का अंतिम संस्कार कराया।

A lobour killed by mob and pujari in Sambhal, four policemen suspended

क्षेत्र के गांव केशोपुर भंडी निवासी सुरेश 25 मार्च को गांव के ही श्री गोरखनाथ मंदिर रास्ते पर शौच के लिए गया था। उसी रात मंदिर से दानपात्र चोरी हुआ तो मंदिर के पुजारी ने उसे चोरी के शक में पकड़ लिया। सुबह होने पर ग्रामीणों व पुजारी ने पीट-पीटकर घायल कर‌ दिया। 27 मार्च को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर मंदिर के पुजारी जगत सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की तो परिजनों ने आक्रोश व्यक्त किया।

A lobour killed by mob and pujari in Sambhal, four policemen suspended

परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि ने गांव पहुंचकर जानकारी ली। उनके निर्देश पर रिपोर्ट हत्या के आरोप में दर्ज की गई। एसपी ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन मान गए और अंतिम संस्कार कर दिया।

A lobour killed by mob and pujari in Sambhal, four policemen suspended

पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छवि ने बताया कि मजदूर की मौत के मामले में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी अजय कुमार, एचसीपी विजयपाल, कांस्टेबिल दीपक और अक्षय को निलंबित किया है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+