यूपी: अस्पताल प्रशासन की गलती से गई एक बच्चे की जान, डिलीवरी के लिए डॉक्टरों ने मांगे पैसे
रायबरेली। यूपी के रायबरेली में एक बार फिर धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर व स्टॉफ नर्स पर रिश्वत न देने पर डिलीवरी में लापरवाही के चलते बच्चे की मौत का आरोप लगा है। यह आरोप किसी और ने नहीं बल्कि मृतक बच्चे के परिजन लगा रहे हैं और इसकी शिकायत सीएम से करने की बात कर रहे हैं।

दरअसल रायबरेली जिले के ऊंचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नंदोरा गांव की रहने वाली प्रसूता उर्मिला देवी को प्रसव पीड़ा के दौरान अस्पताल लाया गया। जहां आरोप है कि सीएचसी में तैनात स्टॉफ नर्स ने डिलीवरी करवाने के नाम पर 3 हजार रुपए की मांग की और रुपए न मिलने पर 12 घण्टे तक प्रसव पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोके रखा गया। जब अचानक प्रसव पीड़िता की हालत ज्यादा नाजुक हुई तो उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि जब वे जिला अस्पताल पहुंचे तो उन्हें वहां से भी लखनऊ के लिये रिफर किया गया। जहां रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टर व स्टॉफ नर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
आपको बता दे कि मृतका की पहले से तीन बेटियां थी व उसका पति भट्टे में मजदूरी करता था। गरीबी के कारण वह डिलीवरी के समय बकसीस नही दे सका। फिलहाल इस पूरे मामले में अस्पताल प्रशासन का पक्ष जानने का प्रयास किया गया। सामुदायिक केंद्र ऊंचाहार के अधिक्षक ने बताया की रात में मरीज आया तो था और सुबह रेफर भी किया गया। लेकिन जब अधिक्षक से कैमरे पे ही मरीजों से रुपए लेने को बात की गई तो जनाब अधिक्षक साहब चुप्पी साध गए और दबी जुबान में जांचकर कार्रवाई की बात कही।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications