प्रयागराज में AI इंजीनियर अतुल सुभाष जैसा मामला, पत्नी मांग रही थी पांच लाख रुपए, पति ने दे दी जान
Prayagraj Uttar Pradesh News: इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या का मामला अभी सुर्खियों में है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से भी ऐसा ही मामला सामने आया है। प्रयागराज जिले में भी एक शख्स की पत्नी ने उससे 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी।
पत्नी के लगातार दबाव के बाद जब पति पैसे नहीं दे पाया तो उसने उस पर मुकदमा करने की धमकी दी। पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर पति ने आत्महत्या कर ली। अब इस मामले में पति की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले इंद्रजीत के परिवार के लोग भावापुर करेली में रहते हैं। इंद्रजीत की पत्नी माया द्वारा अपनी बहू सोनम के खिलाफ अपने बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
माया द्वारा पुलिस से की गई शिकायत में बताया गया की 18 दिसंबर 2023 को उसके बेटे सिद्धार्थ ने सोनम नामक लड़की से मंदिर में प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह करने के बाद दोनों साथ में रहते थे। कुछ दिन बाद दोनों में विवाद होने लगा।
उन्होंने बताया कि विवाद बढ़ने के बाद सोनम द्वारा कहा गया कि वह अब अपने ससुराल वालों के साथ नहीं रह सकती है। वह बेटे पर अलग रहने का दबाव बनाने लगी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद बढ़ता चला गया। बाद में मामला महिला थाने पहुंचा।
मामले में महिला थाने के पुलिसकर्मियों द्वारा सोनम को समझाया गया। हालांकि समझौता नहीं हो सका। सोनम द्वारा 5 लाख रुपए की डिमांड की जाने लगी। माया का कहना है कि सोनम लगातार उनके बेटे से रुपए मांग रही थी। फोन करके भी उनके बेटे को वह लगातार परेशान करती थी।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बहू सोनम द्वारा बेटे को धमकी दी गई थी। इसका एक कॉल रिकॉर्डिंग भी मिला है। धमकी देते हुए सोनम कहती है कि जाकर मर जाओ, उसे कोई फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे में इसी रिकॉर्डिंग को आधार बनाते हुए माया द्वारा पुलिस शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications