यूपी में मनचले के डर से एक बेटी ने छोड़ा स्कूल, देता था किडनैप की धमकी
हापुड़। बेटियों की सुरक्षा का दावा करने वाली हापुड़ पुलिस के एंटी रोमियो स्क्वॉड पर सवाल उठने लगे हैं। मनचलों का आतंक इस कदर हावी है कि उन्हें पुलिस का खौफ बिलकुल नहीं रहा है। ताजा मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के देवलोक कॉलोनी का है जहां एक मनचला छात्रा को कई महीनों से परेशान कर रहा था।

उस मनचले की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि उसने छात्रा के घर में घुसकर उससे छेड़छाड़ कर दी। छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा व उसकी मां के साथ भी मारपीट की। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मनचले को मौके से धर दबोचा।
आरोपी मनचला करीब 2 महीने से उसे परेशान कर रहा था और छात्रा को फोन करके अपहरण करने की धमकी तक दे रहा था जिसके चलते पीड़ित छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। वारदात से छात्रा डरी-सहमी हुई है। पकड़े गए आरोपी का नाम सचिन है जो हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के सुदना गांव का बताया जा रहा है जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications