यूपी: घर से बेटी को अगवा कर ले गए बदमाश, बचाने आये पिता की कर दी हत्या
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की को बदमाशों ने उसके घर से अगवा कर लिया। बेटी को बचाने आये पिता पर बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें पिता की मौके पर मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग ने टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मामला कन्नौज के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गौरियापुर का है। रमेश और उसकी पत्नी उषा देवी अपनी बेटी संगीता के साथ सो रहे थे। तभी रात में ही कुछ बदमाश बेटी के अपहरण के इरादे से घर में घुसे और जबरदस्ती बेटी का अपहरण कर ले जाने लगे। इस दौरान बेटी के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर माता-पिता उठ गये। बदमाशों ने धारदार हथियार से दम्पत्ति पर हमला बोल दिया, जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गयी। तो वहीं इस हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची गुरसहायगंज की पुलिस ने गंभीर हालत में महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications