यूपी: क्लास में फर्स्ट ना आ पाने पर लड़की ने डिप्रेशन में आकर पिया तेजाब, घंटों तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में रोंगटे खड़े कर देना वाला मामला सामने आया है। यहां अपनी क्लास में फर्स्ट ना आ पाने के चलते एमए की छात्रा ने डिप्रेशन में आकर तेजाब पी लिया। आनन-फानन में परिजनों ने छात्रा को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन उसे 108 एंबुलेंस ने धोखा दे दिया। बेटी स्ट्रेचर पर तड़प रही थी। पिता और भाई 108 एंबुलेंस की राह देख रहे थे। फोन के एक घंटे के बाद भी जब एंबुलेंस नहीं पहुंची तब उधार पैसे लेकर पिता को तड़पती बेटी को प्राइवेट एंबुलेंस से ले जाना पड़ा। पिता का कहना है कि वह तीस साल से आरएसएस से जुड़ा हुआ है, उसके बाद भी आज योगी सरकार मे हमे एंबुलेंस तक नहीं मिल पा रही है।

यूपी: क्लास में फर्स्ट ना आ पाने पर लड़की ने डिप्रेशन में आकर पिया तेजाब, घंटों तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस

दरअसल थाना तिलहर के नई बस्ती निवासी रामचंद्र की 20 साल की बेटी ने डिप्रेशन के चलते तेजाब पी लिया। पिता रामचंद्र ने बताया कि बेटी हर वक्त पढ़ाई करती रहती थी। वह एमए की छात्रा है। वह अपने क्लास मे फर्स्ट आना चाहती थी। जिसके लिए वह बेहद परेशान रहती थी। हमने उसको कई बार समझाया कि अगर फेल भी हो जाती है तो दूसरी बार पेपर दे देना पास हो जाओगी। लेकिन बेटी फर्स्ट ही आना चाहती थी। पिछले दिनों वह डिप्रेशन का शिकार हो गई और बीती रात उसने घर मे रखा तेजाब पी लिया।

यूपी: क्लास में फर्स्ट ना आ पाने पर लड़की ने डिप्रेशन में आकर पिया तेजाब, घंटों तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस

पिता का कहना है कि वह तीस साल संघ से जुड़े रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक घंटा बीत गया, लेकिन मेरी बेटी को हायर सेंटर ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस नहीं आई। एक घंटे से बेटी स्ट्रेचर पर तड़प रही है। योगी सरकार मे स्वास्थ सेवा का बुरा हाल है। ये हमे आज पता चला है। एक घंटा इंतजार करने के बाद भी जब 108 नंबर एंबुलेंस नहीं पहुंची तो पिता ने शहर मे रहने वाले अपने एक रिश्तेदार से उधार पैसे लिए और उसके बाद बेटी को प्राइवेट एंबुलेंस से हायर सेंटर लेकर गए। वहीं ईएमओ डाक्टर मेहराज अहमद ने बताया कि 20 साल की युवती को जिला अस्पताल लाया गया है। युवती ने तेजाब पी लिया है। जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+