मेरठ: रोड पर दो टुकड़ों में कटी बेटी मां से बोलती रही, मुझे बचा लो

मेरठ की सड़क पर ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ जिसे देखकर सबकी रूह कांप गई। एक लड़की दो टुकड़ों में बंट गई और उसने रोती मां की बाहों में दम तोड़ दिया।

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के एल ब्लाक शास्त्रीनगर हापुड़ रोड चौराहे के पास बुधवार की शाम पौत्री को ट्यूशन छोड़ने जा रहे सर्राफा कारोबारी की बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से पहिये के नीचे आने के कारण शास्त्रीनगर स्थित मेरठ पब्लिक स्कूल की दसवीं की छात्रा की मौत हो गई जबकि कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

दर्दनाक हादसे में कनक वर्मा की मौत

दर्दनाक हादसे में कनक वर्मा की मौत

दुर्घटना के बाद मौके से भाग रहे ट्रक चालक को लोगों ने कुछ दूर ही दौड़कर ट्रक समेत दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। दुर्घटना के बाद आसपास का बाजार बंद हो गया। दुर्घटना की सूचना पर सीओ सिविल लाइन एवं एसपी सिटी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल व अस्पताल में भर्ती सर्राफा कारोबारी की हालत नाजुक बनी हुई है। यह दुर्घटना बुधवार की शाम एल ब्लॉक पुलिस चौकी हापुड़ रोड से पहले एल टू शास्त्रीनगर के पास बने कट पर हुई। मूल रूप से सरधना के गांव मुल्हेड़ा निवासी सर्राफा कारोबारी जगदीश प्रसाद वर्मा का परिवार यहां पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय रोड शास्त्रीनगर में मकान संख्या एल-14 में रहते हैं। आवास के बाहरी हिस्से में उनकी ओम ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। जगदीश प्रसाद वर्मा बुधवार को अपनी पौत्री कनक वर्मा (15 वर्ष) पुत्री सुभाष वर्मा को एल टू शास्त्रीनगर में ट्यूशन छोड़ने के लिए बाइक से निकले थे।

दो टुकड़ों में कट गई कनक

दो टुकड़ों में कट गई कनक

जगदीश प्रसाद वर्मा जब प्रेम हॉस्पीटल के सामने सड़क क्रॉस कर रहे थे। उसी दौरान पीवीएस मॉल शास्त्रीनगर की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगते ही जगदीश प्रसाद दूर जा गिरे। जबकि कनक ट्रक के पहिये के नीचे आ गई जिसे उसके धड़ के नीचे का हिस्सा बुरी तरह से कुचल गया और दो भागों में अलग हो गया। दुर्घटना की सूचना पर परिजन भी बदहवास हालत में दौड़कर मौके पर पहुंचे। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल छात्रा कनक करीब 15 मिनट तक घटना स्थल पर पड़ी रही। कुछ देर बाद ही उसने मौके पर अपनी मां राजेश वर्मा की गोद में दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे एम्बुलेंस से मेडिकल कालेज भिजवाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घायल पिता की हालत नाजुक

घायल पिता की हालत नाजुक

गंभीर रूप से घायल जगदीश प्रसाद वर्मा को पहले पास में ही संतोष अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद लोकप्रिय अस्पताल ले जाया गया। जहां आपरेशन के बाद भी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जिसने भी यह हादसा देखा, सिहर गया

जिसने भी यह हादसा देखा, सिहर गया

हापुड़ रोड स्थित एल ब्लाक टू शास्त्रीनगर चौराहे पर हुए सड़क हादसे को जिसने भी देखा वह एक बार को सिहर उठा लेकिन सड़क हादसे के बाद करीब पंद्रह मिनट तक गंभीर रूप से घायल छात्रा की सांसें चलती रही। घटनास्थल पर बदहवास स्थिति में पहुंची बेटी को जब उसकी मां ने दौड़कर गोद में लिया तो उसने हिम्मत करके अपनी मां से यह कहा कि आइ लव यू मम्मा। प्लीज मुझे बचा लो...। इसके कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया।

दो माह बाद था कनक का बर्थडे

दो माह बाद था कनक का बर्थडे

हादसे की जानकारी मिलते ही उसकी मां राजेश वर्मा और भाई आदि आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुंचे। छात्रा के कपड़ों के छोटे-छोटे पीस फटकर जगह-जगह पड़े हुए थे। छात्रा कनक वर्मा के शरीर को ट्रक के पहिये से कुचलने के कारण दो टुकड़े हो गए थे। पुलिस ने उसके क्षत-विक्षत शव को मेडिकल कालेज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिलखते हुए मां ने बताया कि दो माह बाद उसका बर्थडे था। वह उसके लिए अभी से तैयारी में जुट गई थी उसके लिए सूट आदि भी सिलवा रही थी।

हिरासत में ट्रक चालक

हादसे के बाद ट्रक चालक ने मौके से फरार होने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने दबोच लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी मान सिंह चौहान का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+