रेल हादसा: मालगाड़ी पटरी से उतरी, 20 मीटर तक ट्रैक क्षतिग्रस्त

शाहजहांपुर। देश में ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। ताजा मामला शाहजहांपुर का है जहां एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। मालगाड़ी के पटरी से उतरने के बाद 20 मीटर तक ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया।

A freight train derailed in Sahjahanapur area, track broken

घटना रोजा रेलवे स्टेशन के न्यू साइड की है। पंजाब से चावल लेकर आ रही मालगाड़ी के 2 डिब्बे पूरी तरीके से पटरी से उतर गए जिसकी वजह से लगभग 20 मीटर लंबी रेलवे की ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया।

A freight train derailed in Sahjahanapur area, track broken

रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के पटरी से उतरने की सूचना के बाद रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में राहत का काम शुरू कर दिया गया है। घटना सुबह 6:00 बजे की बताई जा रही है । ट्रेन पटरी से कैसे उतरी इस मामले की भी जांच की जा रही है।

A freight train derailed in Sahjahanapur area, track broken

फिलहाल मालगाड़ी के पटरी से उतरने की वजह से ट्रेनों के आवागमन पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। फिलहाल डिब्बों को पटरी पर लाने और पटरी को ठीक करने का काम लगातार जारी है।

A freight train derailed in Sahjahanapur area, track broken

फिलहाल रेल यातायात के प्रभावित होने की सूचना नहीं है। दो दिन पहले ही चित्रकूट में वास्कोडिगामा एक्सप्रेस दुर्घटना की शिकार हुई थी जिसमें तीन की मौत हो गई थी। उसी दिन सहारनपुर में पटना से जम्मू जा रही अर्चना एक्सप्रेस का इंजन टूटकर दो बार अलग हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+