इलाहाबाद: दलित छात्र की ईंट और डंडों से पीटकर हत्या, घटना CCTV में कैद

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में दलित छात्र की पिटाई का मामला सुर्खियों में आ गया है। छात्र ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। छात्र को पीटने वाले युवकों को सीसीटीवी कैमरे में घटना को अंजाम देते देखा गया है। दरअसल शुक्रवार रात कटरा स्थित कालका रेस्टोरेंट में दिलीप सरोज नाम का छात्र भोजन करने के लिये गया था। उसी दौरान कार से पहुंचे हमलावर ने दिलीप की जमकर पिटाई कर दी। घायल अवस्था में दिलीप को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वह कोमा में चला गया। रविवार की सुबह इलाज के दौरान दिलीप ने दम तोड़ दिया।

कैसे हुई घटना

कैसे हुई घटना

प्रतापगढ़ के हथिगवां निवासी दिलीप सरोज ओम गायत्री नगर में किराए के कमरे में रहता था और एलएलबी की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार रात अपने दोस्तों के साथ कटरा स्थित कालका रेस्टोरेंट में भोजन करने पहुंचा था। इसी दौरान वहां कुछ और लड़के आये और किसी बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा।

छात्र को बेहोश होने तक पीटा

छात्र को बेहोश होने तक पीटा

बात बढ़ी तो हाथापाई और मारपीट होने लगी। दोनों तरफ से एक दूसरे पर कुर्सियां बरसने लगी। तब तक दिलीप को युवकों ने घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। दिलीप को पिटता देखकर उसके साथी भाग निकले। हमलावरों ने दिलीप को तब तक मारा जब तक की वह बेहोश नहीं हो गया।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी में पूरा घटनाक्रम कैद हुआ है, जिसमें हमलावर दिलीप को घसीटते हुए रेस्टारेंट के बाहर भी जाते दिखे हैं। दिलीप को डंडे और ईंट से पीटा गया है। हमलावरों के जाने के बाद दिलीप को अस्पताल ले जाया गया जहां रविवार की सुबह दिलीप की मौत हो गई। मामले में दिलीप के भाई ने कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। फिलहाल दिलीप के दोस्तों ने हमलावरों पर कार्रवाई न किये जाने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+