लखनऊ: शादी में आया बच्चा रात में हुआ गायब, सुबह लाश को नोंच रहे थे कुत्ते, मां ने कहा-पति जेठानी की साजिश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में थाना ठाकुरगंज क्षेत्र गढ़ी पीर खां राजा के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में 3 साल के बच्चे की लाश दिखाई पड़ी जिसे सुबह कुत्ते नोंच रहे थे। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

A child found dead next morning of marriage ceremony in Lucknow

बताया जा रहा है कि मामला ठाकुरगंज इलाके का है। जहां पर पारा थाना इलाके से एक परिवार शादी समारोह में ठाकुरगंज आया हुआ था। शुक्रवार रात 12 बजे बच्चा शादी समारोह से लापता हो गया था। परिवार वालों ने रात में ही बच्चे की गुमशुदगी की तहरीर थाना ठाकुरगंज को दे दी थी। लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चल सका, जिसके बाद शनिवार सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला है। शव को आवारा कुत्ते बुरी तरीके से नोंच-खसोट रहे थे। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं परिजन इसे हत्या बता रहे हैं।

A child found dead next morning of marriage ceremony in Lucknow

बच्चे की मां ने अपने पति और अपनी जेठानी पर बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति और जेठानी के अवैध संबंध है। जिसके चलते इससे पहले भी चौक थाने में पीड़िता के द्वारा अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। फिलहाल मौके पर पहुंचे एसपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि हर पहलू की जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो जाएगा कि बच्चे की हत्या है या संदिग्ध परिस्थितियों में मौत? उसके बाद ही उचित कदम उठाया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+