ब्रह्मपुत्र मेल के स्लीपर में गर्मी से बच्ची की हालत बिगड़ी, कोच में हुई मौत

इलाहाबाद। यूपी में इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब ट्रेन के अंदर अत्यधिक गर्मी के चलते एक 6 माह की बच्ची का दम घुट गया। बच्ची की मौत के बाद परिजन और यात्री बिफर पड़े। इलाहाबाद जंक्शन पर जमकर हंगामा काटा। बच्चे की मौत की खबर जैसे ही स्टेशन अफसरों तक पहुंची, हड़कंप मच गया। आनन-फानन में भागते हुए अफसर प्लेटफार्म पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया जाता रहा ।

A child died in sleeper coach of Brahmputra train in Allahabad

घंटों लेट फिर भी आउटर पर रोका
बताया जा रहा है कि डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही ब्रह्मपुत्र मेल में मुगलसराय से एक महिला अपनी बच्ची के साथ सफर कर रही थी। ट्रेन में अत्याधिक भीड़ के साथ भयंकर गर्मी और उमस तो थी ही लगभग 18 घंटे की देरी से ट्रेन चल रही थी। इलाहाबाद जंक्शन पर पहुंचने से पहले आउटर पर ब्रह्मपुत्र मेल को रोक दिया गया और लगभग डेढ़ घंटे तक ट्रेन आउटर पर खड़ी रही जिससे ट्रेन के अंदर उमस और बढ़ गई। इसके बाद तो बच्चे की तबीयत और बिगड़ती चली गई, लेकिन मदद करने के लिए रेलवे का कोई भी स्टाफ नहीं पहुंचा। उमस से रोती बिलखती बच्ची बेहोश हो गयी और दम घुटने से उसकी कोच के अंदर ही मौत हो गई। लगभग डेढ़ घंटे बाद जब ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो परिजनों के साथ यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया ।

कोच एस-8 में थे सवार
ब्रह्मपुत्र मेल के स्लीपर कोच एस-8 कोच में मुगलसराय की रहने वाली महिला यात्री अपनी 6 महीने की बेटी के साथ सफर कर रही थी। स्लीपर कोच पूरी तरह ठसाठस भरा हुआ था और कोच के अंदर गर्मी चरम पर पहुंच गई। गर्मी के चलते बच्ची खूब चीखती-चिल्लाती रही लेकिन ब्रह्मपुत्र मेल गंतव्य तक पहुंचने की जगह लेट होती चली गई और लगभग 18 घंटे देरी से जब इलाहाबाद पहुंची तो ट्रेन को आउटर के बाहर रोक दिया गया। ट्रेन डेढ़ घंटे आउटर पर खड़ी रही लेकिन रेलवे का मेडिकल स्टाफ या रनिंग स्टाफ इनकी सुध लेने नहीं पहुंचा। नतीजतन भयंकर गर्मी से बच्ची की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+